Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Metering information not given to police, lekhpal ran away when bullets were fired

Lucknow News: पुलिस को नहीं दी पैमाइश की सूचना, गोलियां चलीं तो भाग गया लेखपाल

Sat, 03 Feb 2024 04:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Metering information not given to police, lekhpal ran away when bullets were fired
लखनऊ। ट्रिपल मर्डर के मामले में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बगैर पुलिस को सूचना दिए ही लेखपाल पैमाइश कराने पहुंचा था। इसलिए जब विवाद हुआ तो कोई संभालने वाला नहीं था। लेखपाल भी हमलावरों के साथ फरीद के घर तक पहुंचा। वहां गोलियां चलने लगीं तो वह भाग निकला। लेखपाल की भी भूमिका जांची जा रही है।
विज्ञापन


जमीन विवाद के मामलों में जब भी पैमाइश होती है तो प्रशासन की तरफ से स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना देनी होती है। जिसे संज्ञान में लेकर पैमाइश के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस की मौजूदगी रहती है। अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें पुलिस नहीं जाने की वजह से पैमाइश नहीं की जाती। ये इसलिए क्योंकि विवाद की आशंका रहती है। जब पुलिस बल उपलब्ध होता है तभी प्रशासन की टीम जाकर पैमाइश करती है। लेकिन, इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। स्थानीय पुलिस को सूचना तक नहीं दी गई। लेखपाल अपने स्तर से ही पैमाइश कराने पहुंच गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लेखपाल रघुवीर सिंह यादव पैमाइश कराने गया था। जब विवाद हुआ तो पैमाइश रुक गई। इसके बाद इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।
लल्लन खान आपराधिक व दबंग किस्म का शख्स है। उसके पास अरबों रुपये की जमीन है। ऐसे में लेखपाल आदि उसके दबाव में रहते हैं। पूरे मामले में आशंका है कि लल्लन के प्रभाव में लेखपाल अपने स्तर से पैमाइश कराकर जमीन के बंटवारे में खेल करने के प्रयास में था। जब बवाल हो गया तो वह खुद वहां से भाग निकला। वारदात में भी पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है। क्योंकि अगर सब कुछ नियमानुसार होता तो पुलिस को सूचना जरूर दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed