{"_id":"5dbfdeb18ebc3e01416b51fd","slug":"meter-reading-employee-molested-a-girl-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः मीटर रीडिंग कर्मचारी ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, छात्रा ने चाकू लेकर दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः मीटर रीडिंग कर्मचारी ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, छात्रा ने चाकू लेकर दौड़ाया
Mon, 04 Nov 2019 04:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Nov 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के आशियाना इलाके में ग्रीन गैस कंपनी में मीटर रीडिंग करने वाले कर्मचारी इश्तिखार ने रविवार दोपहर को 13 वर्षीय छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए रसोई में रखा चाकू लेकर दौड़ा लिया। परिवारीजनों ने छात्रा की चीख सुनी तो आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आशियाना विश्वजीत सिंह के मुताबिक, ग्रीन गैस कंपनी में मीटर रीडिंग का काम करने वाला इश्तिखार हुसैनगंज में रहता है। वह रविवार दोपहर आशियाना इलाके में एक घर में मीटर रीडिंग करने गया था। वहां 13 साल की छात्रा मिली।
परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। इश्तिखार ने मीटर रीडिंग लेने के दौरान ही छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका उसने विरोध किया। इस पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। छात्रा ने शोर मचाया और किचन की तरफ दौड़ गई और चाकू लेकर आरोपी को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान चीख पुकार सुनकर परिवारीजन भी बाहर आ गए और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।