फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meter reading employee molested a girl in lucknow

लखनऊः मीटर रीडिंग कर्मचारी ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, छात्रा ने चाकू लेकर दौड़ाया

Mon, 04 Nov 2019 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Nov 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
meter reading employee molested a girl in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के आशियाना इलाके में ग्रीन गैस कंपनी में मीटर रीडिंग करने वाले कर्मचारी इश्तिखार ने रविवार दोपहर को 13 वर्षीय छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए रसोई में रखा चाकू लेकर दौड़ा लिया। परिवारीजनों ने छात्रा की चीख सुनी तो आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आशियाना विश्वजीत सिंह के मुताबिक, ग्रीन गैस कंपनी में मीटर रीडिंग का काम करने वाला इश्तिखार हुसैनगंज में रहता है। वह रविवार दोपहर आशियाना इलाके में एक घर में मीटर रीडिंग करने गया था। वहां 13 साल की छात्रा मिली।
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। इश्तिखार ने मीटर रीडिंग लेने के दौरान ही छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका उसने विरोध किया। इस पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। छात्रा ने शोर मचाया और किचन की तरफ दौड़ गई और चाकू लेकर आरोपी को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चीख पुकार सुनकर परिवारीजन भी बाहर आ गए और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed