फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meter reader makes wrong electricity bill

मीटर रीडर की मनमानी, 966 रुपये बिजली बिल बना दिया 5.81 करोड़ का

Sun, 12 Dec 2021 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
meter reader makes wrong electricity bill
लखनऊ। लेसा की नई बिलिंग कंपनी के मीटर रीडरों की लापरवाही थम नहीं रही है। ये सिस्टम पर गलत रीडिंग फीड कर रहे हैं। इससे बिजली बिल करोड़ों में पहुंच रहा हैं। ताजा मामला मोहनलालगंज का है। यहां 14 नवंबर को मीटर रीडर ने गोसाईंगंज निवासी सरजू प्रसाद का बिजली बिल 5.81 करोड़ से अधिक का बना दिया।
विज्ञापन

रीडर ने 251663 रीडिंग को डिमांड में फीड कर दिया। इससे सरजू प्रसाद लखनऊ के सबसे बड़े बकायेदार बन गए। इसकी जानकारी पर अधिशासी अभियंता आरएन वर्मा ने बिल का संशोधन कराया जो 966 रुपये का बना। वहीं, सरजू ने कई माह का बिल नहीं चुकाया था, जिससे 11,088 रुपये का बिल देकर जमा करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

साठगांठ से भर रहे गलत रीडिंग
उपखंड के कर्मियों से साठगांठ के चलते मीटर रीडर गलत रीडिंग भर देते हैं। इसके बाद बिल संशोधित कराने के लिए उपभोक्ताओं को उपखंड के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी गलत बने बिल
नाम फर्जी रकम संशोधित रकम
सिद्धार्थ आइस फैक्टरी 1,05 करोड़ 8,19 लाख
राम स्वरूप माल 1,07 करोड़ 11,8 लाख
राहत अली माल 1,14 करोड़ 2,19 लाख
गुरु प्रसाद आलमबाग 1.49 करोड़ 6529.00
कार्रवाई के दिए निर्देश
मीटर रीडर की लापरवाही के कारण डिमांड की जगह पर मीटर रीडिंग फीड हो गई। इससे उपभोक्ताओं के गलत राशि के बिल बन गए। ऐसे बिलोें को संशोधित करने के बाद कंपनी को मीटर रीडरों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - अनिल कुमार तिवारी, मुख्य अभियंता लेसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed