फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Message to save tigers conveyed through painting

Lucknow News: पेंटिंग से दिया बाघों को बचाने का संदेश

Thu, 30 Jul 2026 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Message to save tigers conveyed through painting
लखनऊ। विश्व बाघ दिवस पर बुधवार को नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 70 विद्यार्थियों ने बाघों को बचाने का संदेश दिया।मुख्य अतिथि प्राणी उद्यान के निदेशक संजय कुमार बिश्वाल ने बताया कि बाघ बेहद शांत जीव है। जब तक उसे खतरा नहीं महसूस होता, वह किसी पर हमला नहीं करता। उन्होंने जंगलों के ईको-सिस्टम को संतुलित बनाए रखने के लिए बाघों के संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रत्यक्ष राजपूत प्रथम, माही कश्यप द्वितीय व अन्विका तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में तनिष्क को प्रथम, दिव्या को द्वितीय और सृष्टि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मौके पर उप निदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला, वन्य जीव चिकित्सक डॉ. अशोक कश्यप, डॉ. बृजेंद्र मणि यादव तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed