फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Menka Gandhi comments on Varun Gandhi denied ticket from BJP.

UP BJP: भाजपा से वरुण गांधी का टिकट कटने पर मेनका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भाजपा में बहुत खुश हूं

Tue, 02 Apr 2024 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव एएनआई, सुल्तानपुर
एएनआई, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 02 Apr 2024 12:09 AM IST
सार

मेनका गांधी ने वरुण गांधी का टिकट कटने पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में बहुत खुश हूं। 

विज्ञापन
Menka Gandhi comments on Varun Gandhi denied ticket from BJP.
भाजपा नेता मेनका गांधी। - फोटो : ani

विस्तार

सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने पुत्र वरुण गांधी का टिकट कटने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जब उनसे पूछा गया कि वरुण अब क्या करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि ये उनसे ही पूछिए...। उन्होंने कहा कि अभी लंबा समय है। चुनाव बाद इस पर बात करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, गांधी परिवार के एक होने के कांग्रेस नेताओं के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। मैं भाजपा में बहुत खुश हूं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया कि उन्हें सुल्तानपुर से प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ने वरुण गांधी को टिकट नहीं दिया है जबकि मेनका गांधी को सुल्तानपुर से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 

ढोल नगाड़ों के साथ भाजपाइयों ने किया मेनका का स्वागत
भाजपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद सोमवार को पहली बार सुल्तानपुर पहुंचीं मेनका गांधी का भाजपाइयों ने स्वागत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस के रास्ते पहुंचीं मेनका का कटका से शहर तक जगह-जगह स्वागत हुआ।

एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, राजबाबू उपाध्याय, जिलाध्यक्ष आरके वर्मा ने उनका स्वागत किया। कटका, गुप्तारगंज, टांटियानगर, टेढुई, गोलाघाट, शाहगंज चौराहा, दरियापुर तिराहा एवं पयागीपुर चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से उसका स्वागत किया।


मेनका गांधी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान त्रयंबकेश्वर शिव मंदिर, एमजीएस चौराहा पर भी मोहल्ले के लोगों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ,लोकसभा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed