फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   men tried to rape woman in lucknow

लिफ्ट देकर महिला से दरिंदगी की कोशिश, कूदकर बचाई जान

Fri, 29 Dec 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Dec 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
men tried to rape woman in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
छेड़छाड़ और रेप की वारदातों से शर्मसार लखनऊ में बृहस्पतिवार भरी दोपहरी उन्नाव निवासी महिला से दरिंदगी की कोशिश ने हड़कंप मचा दिया। पिकप वाहन में सवारी बनकर बैठी महिला से चालक व उसके साथी ने छेड़छाड़ की। विरोध पर वाहन जंगल की तरफ ले जाने लगे तो बहादुर महिला दरिंदों से भिड़ गई।
विज्ञापन


किसी तरह धक्का-मुक्की कर चीखते हुए उसने वाहन से छलांग लगा दी। यह देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस व एम्बुलेंस को फोन कर सूचना दी। इस बीच आरोपी वाहन सहित भाग निकले। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद वह बिना शिकायत किए घर लौट गई।
विज्ञापन


उधर, छेड़छाड़ और दरिंदगी की कोशिश का मामला दबाने में जुटी काकोरी पुलिस घटनाक्रम को साधारण हादसा बता रही है। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी और बृहस्पतिवार को निजी काम से अकेले बीकेटी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे वह काम निपटाकर उन्नाव लौटने के लिए भिटौली तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। भिटौली से महिला को दुबग्गा या बुद्धेश्वर पहुंचना था, जहां से उसे उन्नाव के लिए सवारी मिल जाती। एक पिकप वाहन उधर से गुजरा तो महिला उस पर बैठ गई।

पुलिस कंट्रोलरूम को दी सूचना

men tried to rape woman in lucknow
UP Police
वाहन में चालक के अलावा उसका परिचित ही बैठा था। दोनों महिला से छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने नजरअंदाज किया तो उनकी हरकतें बढ़ गईं। जॉगर्स पार्क के पास सुनसान स्थान आते ही दोनों ने महिला को दबोच लिया और वाहन जंगल की तरफ मोड़ दिया।

इस पर बहादुर महिला उनसे भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला ने शोर मचाते हुए धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू कर दी। किसी तरह महिला ने खुद को बचाते हुए छलांग लगा दी। वह सड़क पर गिरी तो सिर व पैरों में काफी चोटें आईं। इस बीच जॉगर्स पार्क के आसपास मौजूद दुकानदारों ने वाहन में सवार महिला को शोर मचाते देखा तो वह पीछे दौड़े।

सड़क पर गिरकर लहूलुहान महिला की सूचना पुलिस कंट्रोलरूम और 108 एंबुलेंस सेवा को दी। कंट्रोलरूम की पीआरवी 488 की पुलिस मौके पर पहुंची और काकोरी पुलिस को जानकारी दी। काकोरी पुलिस घटनास्थल तक गई ही नहीं। एसओ यशकांत सिंह का कहना है कि महिला से छेड़छाड़ नहीं हुई। उसे पिकअप वाहन से टक्कर लग गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed