{"_id":"6661bb04e088d95176009e3a","slug":"memes-and-comments-on-social-media-over-bjp-defeat-in-ayodhya-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भाजपा की हार: सोशल मीडिया पर छाए रहे तंज भरे मीम्स, अयोध्यावासी भी बने निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भाजपा की हार: सोशल मीडिया पर छाए रहे तंज भरे मीम्स, अयोध्यावासी भी बने निशाना
Thu, 06 Jun 2024 07:05 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jun 2024 07:05 PM IST
सार
फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की हार को लेकर सोशल मीडिया पर छाए तंज और मीम्स छाए रहे। इस दौरान अयोध्यावासियों को भी निशाने पर लिया गया।
विज्ञापन
अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फैजाबाद लोकसभा सीट पर सपा का कब्जा होने के बाद इंडिया गठबंधन से जुड़े समर्थकों का उत्साह चरम पर रहा। सोशल मीडिया पर तमाम तरह के तंज कसते हुए समर्थकों ने खूब पोस्ट डालीं। इसके जवाब में भाजपा समर्थकों और आमजन ने अयोध्या में हुए अभूतपूर्व विकास को लेकर कटाक्ष किए। इनके निशाने पर अयोध्यावासी जरूर रहे। तमाम अयोध्यावासियों ने भी अपने विचार साझा कर भाजपा की हार पर हैरत जताई। यह भी लिखा कि दुनियाभर में अयोध्या का नाम बदनाम हुआ।
विज्ञापन
उधर, सपा व कांग्रेस से जुड़े समर्थकों ने भाजपाइयों पर तंज भी कसे। एक व्यक्ति ने तो यहां तक लिख दिया कि ''आज भगवान श्रीरामजी ने अयोध्या में बता दिया कि तुम हमको नहीं, हम तुमको लाए थे''। एक अन्य ने लिखा कि ''अधूरा मंदिर बनाकर पूजा-पाठ करने का रिजल्ट आ गया''। एक ने लिखा कि ''श्रीराम को कोई नहीं लाया, वो सबको लाए हैं, वही अब हमको लाए हैं''। अयोध्या की एक महिला ने लिखा कि अयोध्यावालों ने पूरे देश में अपना नाम खराब कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी छोड़ केंद्र की राजनीति करेंगे अखिलेश यादव, इन्हें मिलेगा नेता प्रतिपक्ष का पद!
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'सभी साथियों को सलाम': प्रियंका की सपा को चिट्ठी, भीषण हालात में ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी, SP नेताओं को दिल से आभार
वहीं, एक व्यक्ति ने साइकिल की इमोजी बनाकर लिखा कि ''हट जाओ, इसमें ब्रेक नहीं है''। भाजपा से जुड़े समर्थक तो हारने की समीक्षा करती हुई पोस्ट भी डालने लगे। कुछ लोगों ने भितरघात बताकर भी पोस्ट डालीं और नाराजगी जाहिर की।
कुछ तो केंद्र में भाजपा सरकार बनने को लेकर आश्वस्त दिखे और इसी से संतोष करने को तैयार रहे। इसे लेकर भी कई लोगों ने पोस्ट डाली। सोशल मीडिया पर तंज कसने का यह दौर दूसरे दिन भी चलता रहा।