फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meghnad was killed in Sadar and Ravana was killed in Alambagh

Lucknow News: सदर में मेघनाद, आलमबाग में रावण का वध

Thu, 02 Oct 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Meghnad was killed in Sadar and Ravana was killed in Alambagh
रामलीला का मंचन करते कलाकार।
लखनऊ। शहर की रामलीलाओं में बुधवार को ज्यादातर जगह प्रभु राम और रावण के बीच मंचित युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों में जोश भरा। कई जगह कुंभकर्ण तो कहीं मेघनाद के वध का मंचन हुआ। इस दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


सदर रामलीला में लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। इसके बाद लक्ष्मण और मेघनाद में भयंकर युद्ध से दर्शक उत्साहित हो उठे। रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी, आलमबाग की रामलीला में कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण के वध का मंचन किया गया। बृहस्पतिवार को दशहरा मेला झांकी निकाली जाएगी। विनेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा जय जगत पार्क पहुंचेगी।
विज्ञापन


ऐशबाग की ऐतिहासिक रामलीला में प्रभु राम की सेना का लंका प्रस्थान, रावण-अंगद संवाद, कुंभकर्ण वध और लक्ष्मण को शक्ति लगने का मंचन किया गया। महानगर रामलीला महोत्सव में समुद्र में सेतुबंध प्रसंग, रावण के विभीषण को लंका से निकलने का प्रसंग का मंचन किया गया। चिनहट में श्री जीवन सुधार रामायणी सभा की ओर से रामलीला में रामेश्वरम स्थापना, अंगद व रावण के संवाद का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाजीपुरम के डाकघर कॉलोनी मैदान में धर्म उत्थान समिति की रामलीला में राम सेतु निर्माण, विभीषण शरणागति, कुंभकर्ण वध और मेघनाद वध का मंचन हुआ। समिति के अध्यक्ष सतीश अग्निहोत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

रामलीला में धर्म उत्थान समिति की ओर से काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कविताओं से तन धर्म की विशेषता बताई गई। अरविंद बाजपेयी ने तालियां बटोरीं। कुमार विवेक, सुखदेव पांडेय, विजय कुमार त्रिपाठी, रंजना, कमलेश मौर्य मृदु लोग मौजूद रहे।

मौसमगंज में राम ने किया कुंभकर्ण का वध
श्री मौसमगंज रामलीला एवं नाट्य समिति की ओर से डालीगंज में चल रही रामलीला में कुंभकर्ण वध का मंचन हुआ। प्रभु राम ने जैसे ही कुंभकर्ण का वध किया, वानर सेना जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठी। लीला संचालक पीयूष कुमार निगम ने बताया कि बृहस्पतिवार को रावण वध और दशहरा मेले का आयोजन होगा।

जातिवाद के खात्मे के संकल्प के साथ आज जलेगा ईको फ्रेंडली रावण
लखनऊ। ऐशबाग रामलीला में इस बार जातिवाद के खात्मे के संकल्प के साथ ईको फ्रेंडली रावण का दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि 65 फीट का पुतला कलाकार रमेश और गणेश ने तैयार किया है।


महानगर में चल रहे रामलीला महोत्सव का समापन बृहस्पतिवार को मेघनाद और रावण के पुतला दहन के साथ होगा। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, महासचिव गिरीश चंद्र जोशी और मुख्य संयोजक दीपक पांडे ने बताया कि रात आठ बजे राम-रावण युद्ध का मंचन होगा। इसके बाद रामलीला मैदान में 45 फीट ऊंचे रावण व मेघनाद के 40 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। शुक्रवार को राम विजय की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

रामलीला का मंचन करते कलाकार।

रामलीला का मंचन करते कलाकार।

रामलीला का मंचन करते कलाकार।

रामलीला का मंचन करते कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed