{"_id":"60b3f6b48ebc3e7b265bff1f","slug":"mega-vaccination-camp-from-tomorrow-lko-city-news-lko5802858115","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में मेगा वैक्सीनेशन कैंप कल से, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मेगा वैक्सीनेशन कैंप कल से, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में छोटा इमामबाड़ा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम और इकाना स्टेडियम में मेगा वैक्सीनेशन कैंप पहली जून से शुरू करने की तैयारी हो गई है।
इन कैंपों में 11 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण रोज कराने की व्यवस्था है। रविवार को रजिस्ट्रेशन भी खोला गया और 18 से 44 आयु वर्ग के एक से पांच जून तक के सभी स्लॉट बुक हो गए।
बाकी 45 पार वालों को भी यहां टीका लगेगा। डीएम ने तीनों कैंपों तक आने-जाने के लिए शहर में बीस स्थानों से बसें चलाने की व्यवस्था की है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलवार छह-छह बसें चलाई जाएंगी।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने रविवार को इन कैंप की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अफसरों संग बैठक की। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं सोमवार दोपहर तक पूरी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर निगम को कहा गया है कि मेकेनिकल सिस्टम द्वारा प्रत्येक मेगा सेंटर पर वैक्सीनेशन शुरू होने से पहले और वैक्सीनेशन के बाद सैनिटाइजेशन व पोर्टेबल मशीन द्वारा निरंतर सैनिटाइजेशन कराया जाए।
सभी स्थलों पर दो-दो कोविड हेल्पडेस्क व इनमें मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रत्येक सेंटर पर नगर निगम द्वारा पीने के पानी के दो-दो टैंकर व 20 लीटर पानी वाले केन की व्यवस्था डिस्पोजेबल ग्लास के साथ सुनिश्चित कराई जाए।
शौचालयों में सैनिटाइजर, हैंडवाश, टिशू पेपर व डस्टबिन की व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति व इंटरनेट सुविधा भी सुनिश्चित कराने के निर्देश हैं।
प्रत्येक सेंटर पर सेल्फी प्वॉइंट भी बनाए जा रहे हैं। साथ ही पेयजल, शौचालय, पार्किंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
आकस्मिक चिकित्सा केंद्र होगा, नजदीकी अस्पताल में अलर्ट
डीएम के अनुसार मेगा वैक्सीनेशन केंद्रों पर आकस्मिक चिकित्सा केंद्र बनाए जा रहे हैं। केडी सिंह बाबू स्टेडियम व छोटा इमामबाड़ा में चिकित्सा केंद्रों पर चार-चार ऑक्सीजन वाले बेड और इकाना स्टेडियम में आठ ऑक्सीजन वाले बेड रहेंगे। साथ ही मेडिकल इमरजेंसी के लिए केडी सिंह बाबू स्टेडियम के लिए सिविल अस्पताल, छोटा इमामबाड़ा के लिये केजीएमयू व इकाना स्टेडियम के लिए मेदांता अस्पताल का चयन किया गया है। इकाना स्टेडियम में दो एंबुलेंस व छोटा इमामबाड़ा व केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एक-एक एंबुलेंस भी रहेगी।
बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगजनों को निशुल्क ले जाएंगी बसें
डीएम के अनुसार कैंपों तक बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगजनों को बसों से निशुल्क आने जाने की सुविधा रहेगी। अन्य लोग भी जगह रहने पर आजा सकेंगे। ये बसें सेंटर तक ले जाएंगी और पिकअप प्वॉइंट तक छोड़ेंगी। शहरी क्षेत्र में आठ-आठ बसें इकाना स्टेडियम व केडी सिंह बाबू स्टेडियम के लिए और चार बसें छोटा इमामबाड़ा के लिए लगाई जा रही हैं। सभी बसों में एक महिला व एक पुरुष स्टाफ की भी नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं।
कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे
तीनों सेंटरों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम होंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक-एक पीआरवी वैन रहेगी। साथ ही इकाना स्टेडियम में 20 महिला व 20 पुरुष कॉन्स्टेबल, केडी सिंह बाबू स्टेडियम व इमामबाड़ा में दस-दस महिला व दस-दस पुरुष कॉन्स्टेबल की तैनाती होगी। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए प्रत्येक स्थल पर दो ट्रैफिक कॉन्स्टेबल व एक एसआई की तैनाती होगी।