फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mega block at Charbagh Station starts tomorrow; over 30 trains diverted.

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर कल से मेगा ब्लॉक, 30 से ज्यादा ट्रेनें डायवर्ट

Sun, 13 Sep 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mega block at Charbagh Station starts tomorrow; over 30 trains diverted.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के चलते 14 व 15 सितंबर को मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस कारण 30 से अधिक ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि काशी विश्वनाथ, हावड़ा-देहरादून, गोरखधाम, दानापुर-आनंदविहार, अर्चना एक्सप्रेस, गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस, गोरखपुर-बठिंडा, गोरखपुर-साबरमती, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आदि ट्रेनें उतरेटिया-ट्रांसपोर्टनगर-आलमनगर एवं मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलेंगी। प्रयागराज संगम-बरेली, प्रयागराज-सहारनपुर और प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस भी चारबाग नहीं आएंगी। गोरखपुर से मुंबई व गुजरात जाने वाली ट्रेनें भी चारबाग की जगह आसपास के स्टेशनों से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

उतरेटिया, मानकनगर तक चलेंगी ट्रेनें
बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस 14 और 15 सितंबर को उतरेटिया स्टेशन तक आएगी। झांसी-लखनऊ मेमू कानपुर सेंट्रल तक ही चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ नहीं आएगी। कानपुर-लखनऊ मेमू 14 से 16 सितंबर तक मानकनगर में ही यात्रा समाप्त करेगी। शाहजहांपुर और बालामऊ पैसेंजर ट्रेनें आलमनगर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

64 ट्रेनों के प्लेटफाॅर्म बदलेंगे
ब्लॉक के दौरान चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से सात तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 64 प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफाॅर्म बदले जाएंगे। इसमें से कई ट्रेनों के प्लेटफाॅर्म ट्रेनों के आने से कुछ समय पूर्व अचानक बदले जा सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि 139 हेल्पलाइन या एनटीईएस पर ट्रेन की स्थिति जांचकर ही स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed