{"_id":"5c6bb377bdec22130952123d","slug":"meeting-on-appointment-of-information-commissinor-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर होने वाली बैठक टली, सीएम की अध्यक्षता में होनी थी मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर होने वाली बैठक टली, सीएम की अध्यक्षता में होनी थी मीटिंग
Tue, 19 Feb 2019 01:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर होने वाली बैठक टल गई है। बैठक मंगलवार शाम को प्रस्तावित थी।
विज्ञापन
आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त व 10 सूचना आयुक्तों की नियुक्ति किए जाने की व्यवस्था है। जिसमें खाली पदों को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक होनी थी।
विज्ञापन
इसके पहले राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में आयुक्तों के खाली पड़े पद एक माह में भरने का आश्वासन दिया था। कोर्ट में सरकार ने कहा था कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा पात्रों के नाम चयनित कर आगे भेज दिया गया है। जिस पर राज्य नियुक्ति समिति बैठक कर अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने याचिका दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि आयोग में कार्यरत आठ सूचना आयुक्तों का कार्यकाल 6 जनवरी 2019 को पूरा हो गया है। जिसके बाद मुख्य सूचना आयुक्त अकेले बचे हैं। जिससे वादकारी अत्यंत परेशान हैं। उन्होंने याचिका में कोर्ट से सभी रिक्तियों को एक माह में भरने का निर्देश देने की प्रार्थना की थी।