फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meeting of RSS on 6 feb

‘मिशन मोदी’ को कुछ ऐसे धार देगा संघ

Sun, 26 Jan 2014 09:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Jan 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
meeting of RSS on 6 feb

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‘मिशन मोदी’ की सफलता के लिए

विज्ञापन
मोर्चाबंदी में जुट गया है।

संघ परिवार के सभी लोगों को अलग-अलग मोर्चों पर तैनात करके किलेबंदी को काफी मजबूत बना देना चाहता है। मुख्य जोर वोटर लिस्ट की दुरुस्तगी और मतदाताओं को बूथ तक लाने पर रहेगा।

अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को जुटाकर उनके बीच भाजपा व मोदी की बात पहुंचाने और उन्हें भाजपा को वोट देने के लिए तैयार करने का काम उस क्षेत्र विशेष से जुड़े लोगों को सौंपा जाएगा।

विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं की ब्रिगेड भी मोदी और भाजपा का परचम फहराने के लिए तैनात की जाएगी। इसके लिए 6 फरवरी को राजधानी में पूरे प्रदेश के विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाया गया है।

इसे आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल संबोधित करेंगे। संघ के अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।


समस्याएं समझने की कवायद शुरू
संघ ने मोर्चाबंदी की तैयारी के साथ समस्याओं को समझने का प्रयास भी शुरू कर दिया है। संघ से यूपी में ‘मिशन मोदी’ पर नजर रखने और प्रदेश प्रभारी अमित शाह के सहयोग के लिए भेजे गए सुनील बंसल ने शनिवार को यहां बैठक की।

बंसल ने प्रदेश में चल रही चुनावी तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन को लेकर चल रही कवायद को समझा। उन्होंने मतदाता सूची की दुरुस्तगी और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने पर जोर दिया।

जिलों से आए कुछ लोगों ने बताया कि टिकट पाने के दावेदार कुछ स्थानों पर अभी से संगठन के नियंत्रण से बाहर जाकर काम कर रहे हैं। कुछ ने बाहरी लोगों के आने और उनके अपने तरह से काम करने के कारण पार्टी की पहचान समाप्त होने का सवाल उठाया।

बंसल ने उन्हें आश्वस्त किया कि संगठन के अनुशासन में ही लोगों का काम करना होगा। वहीं, संघ के पूर्व प्रवक्ता व केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राम माधव रविवार को लखनऊ आ रहे हैं। वे यहां विद्यार्थियों के बीच मोदी और इस चुनाव के महत्व को समझाएंगे।


68 हजार कलशों में धन जुटाएगी भाजपा
भाजपा ने एक वोट और नोट अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 68 हजार कलश बनवाकर लोगों से धन जुटाने की योजना बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि 10 फरवरी से ये कलश जिलों में भेजे जाएंगे। कलशों पर मोदी व राजनाथ की फोटो तथा स्लोगन लिखे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed