फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meeting of BJP in delhi today

उपचुनावों के साथ-साथ लोकसभा के लिए भी होमवर्क में जुटी भाजपा, आज दिल्ली में होगा मंथन

Mon, 14 May 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 May 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
meeting of BJP in delhi today
कैराना और नूरपुर उपचुनाव के बीच ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का खाका भी खींचना शुरू कर दिया है। सरकार और संगठन दोनों के प्रमुख लोग रविवार को आगे की चुनौतियों से निपटने का खाका खींचने में जुटे रहे।
विज्ञापन


पहले पार्टी मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई और बाद में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक में इस सिलसिले में एजेंडे पर बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री याोगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित पार्टी के सभी प्रदेश महामंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन


इस होमवर्क से निकले निष्कर्षों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखेंगे। समझा जाता है कि मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ आगे की चुनौतियों के लिहाज से संभावित पुनर्गठन में शामिल किए जाने वाले चेहरों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के चार साल के कामों का प्रचार

meeting of BJP in delhi today
जानकारी के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराकर की चार साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने के कार्यक्रमों पर बातचीत हुई। साथ ही ग्राम स्वराज अभियान से भाजपा की जनता के बीच बढ़ी साख को देखते हुए इसे आगे भी जारी रखने का खाका भी खींचा गया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के उन कामों की फेहरिश्त बनाई गई जिनके जरिये जनता में पार्टी और सरकार का भरोसा बढ़ाया जा सकता है।

अनुशासन पर सख्त तेवर
दलितों और पिछड़ों की लामबंदी के साथ पार्टी के लोगों, सांसदों और विधायकों की तरफ से उठ रहे सवालों पर भी चर्चा की गई। तय हुआ कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की तरफ से अधिकारियों को लेकर आ रही शिकायतों पर तो तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही इनकी तरफ से किसी समस्या के समाधान के लिए भेजे जा रहे पत्रों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाए। पर, जो लोग पार्टी की रीति-नीति पर या नेतृत्व पर निशाना साध रहे हैं उनके साथ सख्ती की जाए। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के विभिन्न संस्थाओं में मनोनयन पर भी इस बैठक में चर्चा हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed