फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meeting held regarding preparations for Kajri Teej

Lucknow News: कजरी तीज की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Sun, 01 Sep 2024 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Meeting held regarding preparations for Kajri Teej
श्रावस्ती। कजरी तीज व कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार को विभूतिनाथ मंदिर परिसर में बैठक हुई। इस दौरान डीएम व एसपी ने मंदिर प्रबंध समिति से आवश्यक जानकारी लिया।
विज्ञापन



बैठक में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कजरी तीज पर मंदिर आने वाले भक्तों के लिए मंदिर समिति की तरफ से की जाने वाली व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। एसपी चौरसिया ने बताया कि मेले में आने वालों को कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। मंदिर व मेला परिसर की सीसीटीवी व ड्रोन सहित वॉच टावर से निगरानी होगी।
विज्ञापन


खुफिया विभाग से पूरे मेला परिसर की जांच कराई जाएगी। पार्किंग स्थल पर वाहनों के आने-जाने के लिए पहले से व्यवस्था कर ली जाए। जिससे वाहन आसानी से आ-जा सके। बलरामपुर व भिनगा के रास्ते से आने वाले वाहनों के लिए अलग अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाए। मेला परिसर में कंट्रोल रूम, खोया पाया केंद्र भी बनेगा। बैठक में एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, सीओ भिनगा अतुल कुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed