{"_id":"5f0ff3005bca841be9418fda","slug":"meeting-for-tam-temple-construction-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न, 18 जुलाई को भूमि पूजन की तारीख पर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न, 18 जुलाई को भूमि पूजन की तारीख पर होगा फैसला
Thu, 16 Jul 2020 01:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तारीख और आगे की कार्ययोजना का फैसला 18 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की होने वाली बैठक में लिया जाएगा। ट्रस्ट के महामंत्री चंपत ने अयोध्या के सर्किट हाउस में गुरुवार को हुई राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद ये बातें मीडिया से कही।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निर्माण समिति के साथ आज एक शिष्टाचार बैठक थी जिसमें 18 को होने वाली बैठक के एजेंडे पर बात की गई। ट्रस्ट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलावे और भूमि पूजन की तारीख तय होगी।
विज्ञापन
बता दें कि सर्किट हाउस में गुरुवार को हुई बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र, राम जन्म भूमि सुरक्षा सलाहकार केके शर्मा, कमिश्नर एमपी अग्रवाल,आईजी रेंज डॉ. संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में नृपेंद्र मिश्र में निर्देश दिया है कि कोविड-19 के प्रसार को देखते हुए सबसे पहले इसके बचाव के उपाय सुनिश्चित करने होंगे, इसके बाद मंदिर निर्माण की योजना को आगे बढ़ाना होगा।