फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meet up cpmt topers vaishali

वैशाली से ही जानें वह कैसे बनी CPMT की टॉपर

Tue, 09 Jun 2015 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 09 Jun 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
meet up cpmt topers vaishali

राजधानी में हजरतगंज में रहकर तैयारी करने वाली वैशाली सिंह ने सीपीएमटी में ओवरऑल 4 रैंक हासिल की है और लड़कियों की मेरिट में वह टॉप पर हैं। उसने अपनी पूरी तैयारी लखनऊ में रहकर की है। वैशाली ने यह सीपीएमटी में यह सफलता अपने चौथे प्रयास में हासिल की है।

विज्ञापन


वैशाली मूल रूप से हमीरपुर की रहने वाली हैं। इनके पिता केएल राजपूत छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। वैशाली ने हाईस्कूल मध्यप्रदेश से किया। इसके बाद वह आंध्र प्रदेश से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने चली गईं।
विज्ञापन


यहां पर विकास विद्या निकेतन से उन्होंने इंटरमीडिएट में सीबीएसई बोर्ड में 70 प्रतिशत अंक हासिल किए। आंध्रप्रदेश जाने का फैसला इसलिए वैशाली ने किया क्योंकि वहां पर पढ़ाई करवाने का पैटर्न अच्छा है। साउथ इंडियन प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी रैंक लाते हैं यह बात उनके दिमाग में बचपन से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इन्होंने साउथ में जाकर इंटर करने का निर्णय किया तो पिता केएल राजपूत व मां बरनाली सिंह ने पूरा सपोर्ट किया। वैशाली कहती हैं कि उन्होंने हमेशा गलतियों से सीखा और इसे कभी छिपाने की कोशिश नहीं की। धैर्य व आत्मविश्वास कभी भी कमजोर नहीं होने दिया।

रेगुलर स्टडी की है जरूरत

meet up cpmt topers vaishali

लगातार चार बार सीपीएमटी में बैठे और हर बार जो छोटी-छोटी गलतियां हुईं इन्हें चिन्हित किया। सब्जेक्ट में कॉन्सेप्ट का सूत्र पकड़ा और कभी रटने पर जोर नहीं दिया। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दिया और रेग्युलर स्ट्डी पर विशेष जोर दिया।

हर हफ्ते खुद अपना मॉक टेस्ट लेकर तैयारियों को परखा। एग्जाम में स्पीड अच्छी रहे और प्रश्नपत्र में प्रत्येक सवाल को बराबर समय दे सकें इसे पर ध्यान दिया।

वैशाली के अलावा लखनऊ से कई और बच्चों ने शहर का नाम रोशन किया। 200 में से 170 नंबर लाने वाले शिवम सिंह की छठीं रैंक रही। अंशिका सिंह 8वीं और नील चौधरी 169 अंकों के साथ ओवरऑल 12वीं रैंक पर रहे। कृति सुमन राय 168 अंक लाकर 14वीं रैंक पर रहीं।

यूपीसीपीएमटी 2015 का परिणाम रविवार देर रात घोषित कर दिया गया। आगरा के रौनक जैन टॉपर रहे। यूपी सीपीएमटी की यह परीक्षा 25 मई को हुई थी। इस परीक्षा में 1 लाख 21 हजार 997 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा 15 शहरों में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed