{"_id":"5b5a09224f1c1be94b8b6ebf","slug":"meet-selling-to-be-ban-on-kawad-route-orders-uttar-pradesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस व शराब की बिक्री पर प्रतिबंध, डीजे बजाने पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस व शराब की बिक्री पर प्रतिबंध, डीजे बजाने पर भी रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मार्ग पर मांस व मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा, तेज आवाज में डीजी बजाने पर भी रोक रहेगी। इस बार सावन में चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही राजपत्रित पुलिस अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा के दौरान आतंकियों के गड़बड़ी के अंदेशे को देखते हुए एटीएस के साथ-साथ स्टेट इंटेलीजेंस को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एडीजी (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शराब व मांस की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के लिए संबंधित जिलों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। यात्रा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार कम आवाज पर जरूर डीजे बजाया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए जिला प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
रेलवे ने भी स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा
कांवड़ यात्रा के लिए रेलवे ने भी स्टेशनों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं। इसको देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी ट्रेनों में जीआरपी व आरपीएफ की पैनी नजर रहेगी। वहीं, रात में गश्त को अभी से ही बढ़ा दिया गया है।