फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meet selling to be ban on kawad route orders uttar pradesh government.

कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस व शराब की बिक्री पर प्रतिबंध, डीजे बजाने पर भी रोक

Fri, 27 Jul 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Jul 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
meet selling to be ban on kawad route orders uttar pradesh government.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

शनिवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मार्ग पर मांस व मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा, तेज आवाज में डीजी बजाने पर भी रोक रहेगी। इस बार सावन में चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही राजपत्रित पुलिस अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा के दौरान आतंकियों के गड़बड़ी के अंदेशे को देखते हुए एटीएस के साथ-साथ स्टेट इंटेलीजेंस को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एडीजी  (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शराब व मांस की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के लिए संबंधित जिलों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। यात्रा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार कम आवाज पर जरूर डीजे बजाया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए जिला प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने भी स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा
कांवड़ यात्रा के लिए रेलवे ने भी स्टेशनों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं। इसको देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी ट्रेनों में जीआरपी व आरपीएफ  की पैनी नजर रहेगी। वहीं, रात में गश्त को अभी से ही बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed