फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meerut: Message from West to East through Ram...PM hits many targets

PM Rally Meerut : राम के जरिये पश्चिम से पूरब तक संदेश...पीएम ने साधे कई निशाने, कहा- भ्रष्टाचार नहीं बर्दाश्त

Mon, 01 Apr 2024 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुधीर कुमार सिंह/सचिन त्यागी/अरीश रिज़वी, लखनऊ /मेरठ
सुधीर कुमार सिंह/सचिन त्यागी/अरीश रिज़वी, लखनऊ /मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
सार
उन्होंने यह भी संदेश दिया कि वह विपक्षी गठबंधन के दबाव में आने वाले नहीं हैं और राजग का चुनाव अभियान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्रित रहने वाला है। पार्टी पूरे चुनावी मुकाबले को भ्रष्टाचारी ताकतें बनाम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति बनाने जा रही है।
loader
Meerut: Message from West to East through Ram...PM hits many targets
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 2024 के चुनावी अभियान का आगाज किया। इसके लिए लगातार तीसरी बार मेरठ को ही चुना। मोदी की बात राम-राम के अभिवादन से शुरू हुई और घर-घर राम-राम पहुंचाने के संदेश के साथ खत्म हुई। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के अपने वादे को पूरा करने का हिसाब तो दिया ही मथुरा में कृष्ण की तरह अयोध्या में रामलला के होली खेलने का उल्लेख कर पश्चिम से पूरब तक सियासी समीकरण को भी साधा।



उन्होंने यह भी संदेश दिया कि वह विपक्षी गठबंधन के दबाव में आने वाले नहीं हैं और राजग का चुनाव अभियान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्रित रहने वाला है। पार्टी पूरे चुनावी मुकाबले को भ्रष्टाचारी ताकतें बनाम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति बनाने जा रही है।


इसलिए तीसरी बार भी मेरठ से आगाज
मोदी ने कहा कि यहां से शुरुआत उनके लिए 2014 और 2019 में शुभ रहा। बताते चलें 2014 में 73 सीटें और 2019 में 64 सीटें मिली थी और सरकार बनी थी। इसलिए इस बार उन्होंने मेरठ से ही आगाज किया है। यह कहकर मोदी ने पश्चिमी यूपी से अपने भावनात्मक जुड़ाव का भी संदेश दिया। साथ ही उन्होंने मेरठ और पश्चिमी यूपी के विकास सपना भी दिखाया।

2029 के जरिए बढ़ा गए उम्मीदें : प्रधानमंत्री 2024 से 2029 तक के एजेंडे को समझाकर लोगों की उम्मीदें बढ़ा गए। कहा, 2024 में सरकार बनने के बाद 100 दिन का एजेंडा तैयार है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे। 2029 में सबका हिसाब दूंगा। इससे साफ है कि प्रधानमंत्री का अगले पांच साल का भी एजेंडा तैयार है।

चौधरी चरण सिंह से साधे किसान जयंत को बोले छोटा भाई
पश्चिम में किसानों को खासतौर से जाट समाज को साधने के लिए प्रधानमंत्री ने जहां चौधरी चरण सिंह को याद किया, वहीं चरण सिंह को भारत रत्न के मुदे पर सदन में बहस के दौरान विपक्ष द्वारा जयंत चौधरी को संसद में बोलने से रोकने की बात का जिक्र करके लोगों को भावनात्मक रुप से जोड़ने का भी प्रयास किया। यहीं नही, उन्होंने जयंत को दो बार छोटा भाई बताकर जांट लैंड को एनडीए से जुड़ने का संदेश भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed