{"_id":"5b032e14422609dd84c7a1c012e745e8","slug":"medicines-in-kgmu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: अब दवाओं के लिए नहीं भटकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: अब दवाओं के लिए नहीं भटकेंगे मरीज
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 30 Sep 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में मरीजों को अब एक ही जगह सभी दवाएं मिलेंगी। मरीजों को राहत देने के लिए नए ओपीडी ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर सोमवार को दो दवा काउंटर खोल दिए गए।
विज्ञापन
पांच और दवा काउंटर खोले जाने की तैयारी है। केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, हेमेटोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी और ईएनटी समेत अन्य विभागों की दवाएं ग्राउंड फ्लोर के मेडिसिन सेंटर से मिलेंगी।
विज्ञापन
केजीएमयू प्रशासन का दावा है कि कुछ दिन के भीतर पांच काउंटर खोल दिए जाएंगे जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।
मालूम हो कि केजीएमयू में इससे पहले दवाओं का वितरण ओपीडी के साथ बने कक्ष में बैठे फॉर्मासिस्ट करता था।
मरीजों की शिकायत थी कि उन्हें बिना दवा लौटा दिया जाता है। अमर उजाला ने ओपीडी में दवा वितरण की ध्वस्त व्यवस्था को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की।
जिसके बाद केजीएमयू प्रशासन हरकत में आया और सेंट्रलाइज मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम बनाने का निर्णय लिया।