फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medical Superintendent of Saharanpur suspended, case of taking bribe by medical officer

Lucknow News : सहारनपुर के चिकित्सा अधीक्षक निलम्बित, चिकित्साधिकारी द्वारा रिश्वत लेने का मामला

Sat, 28 Jan 2023 02:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 28 Jan 2023 02:51 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि बेहट (सहारनपुर) के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा रिश्वत लिए जाने के प्रकरण संज्ञान में आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से उक्त चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मऊ और औरैया में भी अलग-अलग मामले में कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Medical Superintendent of Saharanpur suspended, case of taking bribe by medical officer
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने  सहारनपुर के बेहट में रिश्वत लेने के आरोपी चिकित्सा अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। इसी तरह मऊ और औरैया में भी अलग-अलग मामले में कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि बेहट (सहारनपुर) के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा रिश्वत लिए जाने के प्रकरण संज्ञान में आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से उक्त चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट भी तलब की गई है। वहीं, मऊ के सदर अस्पताल में एक चिकित्सक द्वारा पत्रकार पर हेलमेट फेंकने के मामले को भी बेहद गंभीरता से लेते हुए उक्त प्रकरण की जांच के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है। निर्देश हैं कि एक कमेटी का गठन कर प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाए और दोषी चिकित्सक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


औरैया के बिधूना में भी एक वार्ड ब्वॉय द्वारा रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सीएमओ औरैया को निर्देशित किया गया है कि प्रकरण की जांच कराई जाए। दो फरवरी तक जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम का कहना है कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाओं के मामले में भी कार्रवाई के निर्देश
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दवाओं के मामले में भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।। सहारनपुर के नागल में मरीजों को एक्सपायरी डेट की दवाओं के प्रकरण को भी गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एक अन्य प्रकरण के तहत जिला अस्पताल (फतेहपुर) में अव्यवस्थाओं के चलते नवजात की मृत्यु के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस माह कई अन्य मामलों में भी डिप्टी सीएम की ओर से कार्रवाई की गई हैं। उनका कहना है कि मामले की शिकायत मिलने पर तत्काल ही जांच कराई जाती है और जांच के उपरांत कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed