{"_id":"5d2f81d08ebc3e6c9e1b9136","slug":"medical-stores-of-hrf-will-open-very-soon-medicines-will-be-in-low-price-lucknow-news-lko4713105170","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में खुलेंगे चार एचआरएफ के स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में खुलेंगे चार एचआरएफ के स्टोर
विज्ञापन
सोसायटी के चार स्टोर होंगे बंद, खुलेंगे एचआरएफ के मेडिकल स्टोर
लखनऊ। केजीएमयू में वेलफेयर सोसायटी के चार मेडिकल स्टोर बंद करके उन्हें हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के स्टोर में तब्दील किया जाएगा। केजीएमयू प्रशासन का दावा है कि एचआरएफ के जरिए मरीजों को सस्ते दर पर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
केजीएमयू में वेलफेयर सोसायटी के जरिए 21 मेडिकल स्टोर चलाए जा रहे थे। एक-एक कर 12 को बंद किया जा चुका है। वेलफेयर सोसायटी के स्थान पर एचआरएफ के स्टोर खोले जा रहे हैं। केजीएमयू प्रशासन का दावा है कि एचआरएफ के जरिए सोसायटी की अपेक्षा मरीजों को कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके तहत केजीएमयू में एचआरएफ के सात मेडिकल स्टोर खोले जा चुके हैं। अब चार नए स्टोर खोलने की तैयारी है। ये स्टोर हृदयरोग, नेत्र रोग विभाग, नाक, कान, गला विभाग और बाल रोग विभाग में खुलेंगे। यहां पहले से चल रहे सोसायटी के स्टोर बंद किए जाएंगे। एचआरएफ संचालकों का दावा है कि करीब 4500 दवाओं की सूची तैयार की गई है। इसमें कैंसर की दवाएं काफी सस्ती हैं।
सालभर से चल रही टेंडर की तैयारी
केजीएमयू में एसजीपीजीआई के रेट कांट्रैक्ट पर एचआरएफ के स्टोर चलाए जा रहे हैं। कमेटी सालभर से दावा कर रही है कि जल्द ही खुद का रेट कांट्रैक्ट तैयार कर लिया जाएगा। यह दावा करीब सालभर से किया जा रहा है, लेकिन अभी तक केजीएमयू प्रशासन अपना रेट कॉन्ट्रैक्ट तैयार नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
30 फीसदी कम कीमत पर मिलेंगी दवाएं
वेलफेयर सोसायटी और एचआरएफ के बीच बैठक हो चुकी है। तय हुआ कि वेलफेयर सोसायटी के स्टोर बंद कर एसजीपीजीआई की तर्ज पर एचआरएफ के स्टोर खोले जाएंगे। इससे मरीजों को करीब 30 फीसदी सस्ती दर पर दवाएं और चिकित्सकीय उपकरण मिल सकेंगे। दवाओं की लिस्टिंग हो चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- डॉ. अजय सिंह, प्रभारी एचआरएफ