{"_id":"685f0184bb1b3f9ab10be005","slug":"medical-store-operators-beat-up-security-personnel-in-pgi-lucknow-news-c-13-knp1050-1268899-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीजीआई में मेडिकल स्टोर संचालकों ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीजीआई में मेडिकल स्टोर संचालकों ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई संस्थान में बृहस्पतिवार को मेडिकल स्टोर संचालकों ने सुरक्षाकर्मियों को पीट दिया। संस्थान के सुरक्षा नोडल अधिकारी डीके पांडेय ने पीजीआई थाने में छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन पर मरीजों पर अपने मेडिकल स्टोर से दवाएं लेने का दबाव बनाने का आरोप है।
डीके पांडेय के मुताबिक मेडिकल स्टोर संचालक संस्थान के गेट नंबर एक पर मरीजों को सस्ती दवाओं का प्रलोभन दे रहे थे। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। अन्य सुरक्षाकर्मियों ने छह आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक मोहनलालगंज के शिवांशु यादव, नरेंद्र सिंह, एकता नगर के हिमांशु बाजपेयी, मोहित कुमार, कल्ली के विशाल कुमार और पीजीआई के शिवा रावत पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।