आ गई बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की जांच रिपोर्ट, गलत निकला अंदाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गांधी पीजीआई में भर्ती बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को दिल की बीमारी नहीं है। न तो उनके दिल की कोई रक्तवाहिनी में रुकावट मिली है और न ही ईसीजी में कोई गड़बड़ी।
मंगलवार रात को हुई एंजियोग्राफी और ईसीजी जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम इसी निष्कर्ष पर पहुंची है। अब उन्हें बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है।
एसजीपीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि मुख्तार अंसारी को मंगलवार शाम को सीने में दर्द की शिकायत पर बांदा से लखनऊ रेफर किया गया था।
सीने में दर्द की शिकायत के आधार पर कार्डियोलॉजी विभाग को हेड प्रो.पीके गोयल और उनकी टीम ने उनका इलाज किया। दिल की रक्तवाहिनियों में वसा जमने के कारण रुकावट का अनुमान लगाया जा रहा था। इसीलिए एंजियोग्राफी करने का फैसला किया गया था।
मंगलवार देर रात हुई इस जांच में रक्तवाहिनयों में किसी तरह की रुकावट नहीं मिली थी। इसके बाद उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया और डायबिटीज सहित कई अन्य खून की जांच कराई गई थी।
लगभग सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाए जाने को बाद उन्हें बुधवार को दिन भर सतत् निगरानी में रखा गया। इस दौरान भी उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।
राजा भईया सहित कई माननीय पहुंचे मिलने
मुख्तार अंसारी से मिलने विधायक राजा भईया, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, अक्षय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अभय सिंह, महफूज अहमद किदवई, विधायक वीरेंद्र यादव आदि पहुंचे।
सभी को मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। इसके अलावा दिन भर सैकड़ों मिलने वालों की एसजीपीजीआई में भीड़ लगी रही लेकिन बिना वार्ड पास के किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया। इस दौरान लोगों ने सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी भी की।