फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical News

Lucknow News: एक्स-रे को बेहतर बना सकता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Fri, 21 Nov 2025 06:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
medical News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से एक्स-रे की जांच को और बेहतर बनाया जा सकता है। एआई के माध्यम से पता कर सकते हैं कि किस अंग का एक्स-रे करने में कितना रेडिएशन दिया जाना चाहिए। एरा मेडिकल कालेज के आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डॉ. उस्मान खान ने कहा कि वर्तमान दौर एआई का है। आने वाले समय में इसका इस्तेमाल और भी बढ़ेगा। एक्स-रे और सीटी स्कैन जांच में एआई का इस्तेमाल होने से डेटा का सटीक तरीके से एनालिसिस किया जा सकता है। इससे बीमारी की पहचान करने में ज्यादा मदद मिलती है। डॉ. शाइस्ता ने बताया कि एआई आधारित विश्लेषण और कॉन्ट्रास्ट-एन्हांस्ड मैमोग्राफी भविष्य में स्क्रीनिंग को और उन्नत बनाएंगे। तकनीकी विकास ने स्तन कैंसर का समय पर पता लगाने की संभावना को कई गुना बढ़ा दिया है। इस मौके पर डॉ. जिया अब्बास नकवी, एरा यूनिवर्सिटी के प्रो. एचसीएल रावत, एसएमएस मेडिकल कालेज जयपुर के डॉ. मुकेश जैन, डॉ. सुमित अस्थाना, झांसी के गवर्नमेंट पैरा मेडिकल ट्रेनिंग कालेज के आरटीआई विभाग के प्रो. राजकुमार चाहर, अजय दीप सिंह, मुर्शद अब्बास, पीयूष पांडे, शैलेंद्र कुमार दिवाकर, भानु प्रकाश, नूर अब्बास मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed