{"_id":"5d47e1138ebc3e6d22783c29","slug":"medical-bulletin-of-unnao-rape-survivor-and-her-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत में थोड़ा सुधार, केजीएमयू ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत में थोड़ा सुधार, केजीएमयू ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
Mon, 05 Aug 2019 01:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव दुष्कर्म कांड पीड़िता व उसके वकील की हालत गंभीर परन्तु स्थिर बनी हुई है। केजीएमयू ने पीड़िता व उसके वकील की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति पर बुलेटिन जारी किया है।
विज्ञापन
बुलेटिन के अनुसार, पीड़िता की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है जबकि वकील बिना वेटिंलेटर के सांस ले पा रहा है। बता दें कि रायबरेली में हुए सड़क हादसे के बाद दोनों का इलाज केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। जबकि परिवार की दो महिलाओं की हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा, दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी और भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई ने पीड़िता से रायबरेली में हुए हादसे मामले में रविवार को विधायक सेंगर और अन्य आरोपियों के लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर व बांदा में 17 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। जांच एजेंसी ने सेंगर के कुछ रिश्तेदारों के यहां भी तलाशी ली।
विज्ञापन
टीम ने सेंगर के लखनऊ में बहुखंडी स्थित सरकारी आवास के अलावा इंदिरानगर स्थित निजी आवास और गोमतीनगर में रहने वाले सेंगर के एक रिश्तेदार के यहां छापा मारकर तलाशी ली। कुछ अहम दस्तावेज सीबीआई के हाथ लगे हैं, जिन्हें वह अपने साथ ले गई। वहीं, विधायक को उसके सहआरोपी समेत दिल्ली ले जाया गया है।