फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medical bill of 2.53 lakh; 11,000 approved.

Lucknow News: चिकित्सा बिल 2.53 लाख, पास किए 11 हजार रुपये

Sun, 14 Jun 2026 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Medical bill of 2.53 lakh; 11,000 approved.
पेंशन अदालत में फरियाद लेकर पहुंचे पेंशनर्स।
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की पेंशन अदालत में शनिवार को महज तीन पेंशनर आए। गोखले मार्ग स्थित मुख्यालय पर निदेशक (कार्मिक) आरपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पेंशन अदालत में जानकीपुरम निवासी पेंशनर्स उमेश चंद ने बताया कि पत्नी शोभा देवी का निजी अस्पताल में उपचार कराया था। हालांकि, उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। चिकित्सा पर 2.53 लाख रुपये खर्च हुए थे, मगर जानकीपुरम जोन ने महज 11 हजार रुपये मंजूर किए। अलीगंज निवासी पेंशनर्स पवन कुमार शुक्ला ने निदेशक को बताया कि दोनों घुटनों का दो माह पहले ऑपरेशन कराया था, जिस पर 4.70 लाख रुपये खर्च हुए थे। अब तक भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही राजाजीपुरम निवासी पूनम कश्यप ने अपनी पारिवारिक पेंशन एवं चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति की व्यथा सुनाई। निदेशक ने तीनों मामले में शीघ्र ही कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed