{"_id":"69f37000beebbf6b680e97c7","slug":"medal-winning-judicial-officers-welcomed-lucknow-news-c-97-1-ayo1005-148460-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मेडल जीतने वाले न्यायिक अधिकारियों का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मेडल जीतने वाले न्यायिक अधिकारियों का हुआ स्वागत
Thu, 30 Apr 2026 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में मौजूद न्यायिक अधिकारी।
अयोध्या। 25वीं प्रादेशिक न्यायिक अधिकारी क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले न्यायिक अधिकारियों का बृहस्पतिवार को स्वागत किया गया। यह आयोजन अयोध्या दीवानी न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से बहुमंजिला बिल्डिंग के सभागार में किया गया।
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में एडीजे दीपक यादव ने अकेले छह मेडल जीतकर जिले में रिकॉर्ड बनाया है। न्यायिक प्रशिक्षण एवं रिसर्च सेंटर लखनऊ के तत्वावधान में स्पोर्ट मीट्स का आयोजन किया जाता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला जज रणंजय कुमार वर्मा ने बैडमिंटन में सेमीफाइनल, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय राहुल कुमार कात्यायन ने 400 मीटर एथलीट में रजत, लारा कोर्ट की पीठासीन अधिकारी शिवानी जायसवाल व एडीजे रवि कुमार गुप्ता ने कैरम में सेमी फाइनल तक का पुरस्कार प्राप्त किया है।
बैडमिंटन में योगिता कुमार, क्रिकेट में आशुतोष सिंह सेमीफाइनल, कैरम महिला प्रतियोगिता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सक्सेना ने क्वार्टर फाइनल का पदक जीता है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट/एडीजे दीपक यादव को एथलेटिक्स की 100, 200 व 400 मीटर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, डिस्कस थ्रो में भी पहला स्थान आया है। चार प्रकार के खेलों में एडीजे दीपक यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दो प्रकार के खेलो में दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर अयोध्या की गरिमा बढ़ाने के लिए न्यायिक अधिकारियों को सम्मानित करते समय एडीजे प्रथम सुरेंद्र मोहन सहाय, एडीजी एंटी करप्शन रजत वर्मा, सीजेएम सुधांशु शेखर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।