{"_id":"60131b1f8ebc3e089e4d3076","slug":"mcq-based-exam-started-in-lu-lko-city-news-lko562059428","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीक्यू आधारित पेपर ने दी छात्रों को राहत, लविवि में शुरू हुई सेमेस्टर परीक्षा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीक्यू आधारित पेपर ने दी छात्रों को राहत, लविवि में शुरू हुई सेमेस्टर परीक्षा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हुईं। विवि व अन्य केंद्रों पर बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित विषम सेमेस्टर की परीक्षा हुई, जिसने छात्रों को काफी राहत दी। वहीं परीक्षा में ज्यादा विकल्प मिलने से भी वे काफी खुश दिखे। परीक्षा में उपस्थिति भी लगभग 99% रही।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए विवि ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए इस सेमेस्टर की परीक्षा भी ओएमआर शीट पर कराने का निर्णय लिया। इसके साथ ही परीक्षा पहली बार तीन पालियों में भी आयोजित की जा रही है, जिससे विद्यार्थी काफी खुश थे। हालांकि उन्होंने कहा कि बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा ने राहत तो दी लेकिन कॉन्सेप्ट क्लीयर न होने पर इसका नुकसान भी हो सकता है।
वहीं पहले दिन परीक्षा केंद्रों और इसके बाहर कोविड-19 गाइडलाइन के पालन को लेकर सख्ती नजर नहीं आई। कॉमर्स संकाय स्थित केंद्र में एक-एक कक्ष में विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक थी। वहीं प्रवेश वाले स्थान पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था बेहतर नहीं थी। विद्यार्थी भी झुंड बनाकर आ-जा रहे थे। बीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 09 से 10.30 बजे तक, बीकॉम तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 12 से 1.30 बजे तक, बीएससी तीसरे व पांचवें सेमेस्टर तथा बीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 03 से 4.30 बजे तक आयोजित की गई। विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा में 7738 विद्यार्थी उपस्थित और 73 अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन
ओएमआर बेस्ड पेपर काफी अच्छा रहा है। किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। विवि ने विद्यार्थियों का ध्यान रखा है।
नवनीत यादव, बीए
बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित पेपर तो ठीक था, लेकिन कॉन्सेप्ट क्लीयर न होने पर दिक्कत हो सकती है।
अमीषा, बीए
काफी आसान पेपर था। सवालों के विकल्प भी काफी थे। इसलिए कोई दिक्कत नहीं हुई।
रिया सिंह, बीए
ओएमआर शीट आधारित परीक्षा पहली बार हुई, लेकिन अच्छा अनुभव रहा। ट्रिकी सवाल पूछे गए थे।
अतुलेश कुमार आनंद, बीकॉम