{"_id":"620ea6f3b8ae747cda14f8ad","slug":"mc-saxena-group-of-medical-sciences-matter-lucknow-news-lko618286589","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. एमसी सक्सेना कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज का मामला : डॉ. लव शेखर को रिमांड पर लेकर पहुंची पुलिस को लटका मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. एमसी सक्सेना कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज का मामला : डॉ. लव शेखर को रिमांड पर लेकर पहुंची पुलिस को लटका मिला ताला
Fri, 18 Feb 2022 12:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:46 PM IST
सार
डॉ. एमसी सक्सेना कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड डॉ. लव शेखर ने बृहस्पतिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में एमबीबीएस की मान्यता के लिए मजदूरों को मरीजों की तरह भर्ती कर बंधक बनाने की बात ही दोहराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : bureau
विस्तार
डॉ. एमसी सक्सेना कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड डॉ. लव शेखर ने बृहस्पतिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में एमबीबीएस की मान्यता के लिए मजदूरों को मरीजों की तरह भर्ती कर बंधक बनाने की बात ही दोहराई। बताया कि नौ फरवरी को नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम कॉलेज के दौरे पर आने वाली थी, इसी के चलते ये सब किया था। अन्य सवालों पर उसने चुप्पी साध ली। जेल से रिमांड पर थाने लाकर पूछताछ के बाद पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज के साथ ही महानगर व अलीगंज स्थित आवास भी ले गई, मगर वहां कुछ भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद ने बताया कि पुलिस सुबह दस बजे डॉ. लव शेखर को जेल से लेकर सीधे थाने पहुंची जहां पूछताछ में उसने बताया कि डॉ. एमसी सक्सेना कॉलेज में एमबीबीएस की मान्यता के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम नौ फरवरी को दौरे पर आने वाली थी। इसी के चलते भर्ती मरीजों के मानक पूरे करने के लिए उसने मजदूरों को बिना काम के मजदूरी के भुगतान, खाने व नाश्ते का लालच देकर भर्ती किया था। बाद में इंजेक्शन व विगो लगाने पर कुछ मजदूरों ने विरोध किया तो उन्हें स्टाफ ने डांटकर कर बंधक बना लिया था। अन्य सवालों पर डॉ. लव शेखर ने गोलमोल जवाब दिए या तो चुप्पी साध ली। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, डॉ. लव शेखर ने मेडिकल कॉलेज में की जा रही गड़बड़ी में संलिप्त अपने स्टाफ के कुछ लोगों के नामों की पुलिस को जानकारी दी है।
विज्ञापन
डीसीपी (पश्चिम) सोमेन बर्मा ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे पुलिस टीम डॉ. लव शेखर को लेकर डॉ. एमसी सक्सेना कॉलेज परिसर स्थित आरआर सिन्हा मेमोरियल हॉस्पिटल गई मगर वहां स्वास्थ्य विभाग का ताला लगा था। ऐसे में पुलिस टीम भीतर नहीं जा सकी। इसके बाद डॉ. लव शेखर को उसके महानगर और अलीगंज स्थित दोनों आवासों पर ले जाया गया, मगर दोनों जगह ताले बंद थे। गेट पर कुछ सिक्योरिटी गार्ड ही मौजूद थे। ऐसे में पुलिस टीम को बाहर से ही लौटना पड़ा। शाम पांच बजे से पहले ही पुलिस ने डॉ. लव शेखर को जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन से मांगा सीसीटीवी फुटेज
लखनऊ। पुलिस को जानकारी मिली है कि डॉ. एमसी सक्सेना कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज डिलीट करा दी गई है। ऐसे में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के लिए कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी करने की बात कही है। इसके साथ ही कॉलेज प्रबंधन पर दर्ज मुकदमे में अब साक्ष्य मिटाने की धारा भी बढ़ाई जाएगी।