फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MBBS student dies after falling from hostel balcony under suspicious circumstances family in mourning

Lucknow: इकलौते बेटे की मौत से टूट गए डॉ. रवि... हॉस्टल में संदिग्ध हालात में हो गई मौत

Thu, 03 Jul 2025 03:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Jul 2025 03:28 PM IST
सार

झांसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र सार्थक की संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। सार्थक को डॉक्टर बनाने का सपना देख माता-पिता ने उसे झांसी भेजा था। 

विज्ञापन
MBBS student dies after falling from hostel balcony under suspicious circumstances family in mourning
डॉ. रवि खन्ना का घर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र सार्थक की संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद से उनके परिवार में मातम छा गया है। बेटे की मौत से डॉ. रवि खन्ना और निधि खन्ना पूरी तरह टूट चुके हैं।  निधि बेटे का शव लेने झांसी रवाना हो गए। 

विज्ञापन


निरालानगर स्थित खन्ना परिवार का घर बुधवार को सन्नाटे में डूबा रहा। निधि खन्ना घर के निचले तल पर एक स्कूल चलाती हैं। स्कूल के कर्मचारी भी इस खबर से सदमे में हैं। कर्मचारियों ने बताया कि सार्थक को डॉक्टर बनाने का सपना देख माता-पिता ने उसे झांसी भेजा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े- कावड़ यात्रा की तैयारी: यूपी के मंत्री राजभर बोले, किसी तरह का विवाद न हो इसलिए नेमप्लेट लगाने की बात कही गई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow Double Murder: डबल मर्डर से थर्रा उठी राजधानी... पत्नी बोली- बच्चों के सामने अभद्रता करता था आरोपी... महिला आयोग में शिकायत से था नाराज

बेटे को डॉक्टर बनते देखना चाहते थे

बेटे की मौत से बेसुध डॉ. रवि बार बार यही कहते हुए फफक पड़े कि अगर पता होता कि बेटे के साथ ऐसा होगा तो उसे मंगलवार को वापस नहीं भेजते।  गुड़गांव में रह रही सार्थक की बड़ी बहन भी सार्थक की मौत के बाद से शोक और सदमे में हैं। हालांकि, परिवार और जानने वालों को सार्थक के बालकनी से गिरने की बात हजम नहीं हो रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed