फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MBBS student died in an doubtful condition in Sushant Golf City in Lucknow.

Lucknow: एमबीबीएस के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, पैर स्लिप होने से गिरकर हुआ था घायल

Sun, 10 Sep 2023 05:29 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Sep 2023 05:29 PM IST
सार

सुशांत गोल्फ सिटी में एमबीबीएस के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
MBBS student died in an doubtful condition in Sushant Golf City in Lucknow.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में शनिवार को बारिश के दौरान वृंदावन योजना पांच में रहने वाले एमबीबीएस  की पढ़ाई कर चुका छात्र पैर स्लिप होने से गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के भाई शोभित ने बताया कि उसका भाई शुभम प्रभात (24) एमबीबीएस कर चुका था। उसका ऑल इंडिया एमडी में सिलेक्शन हो गया था। गाजियाबाद में उसकी काउंसलिंग होनी थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के एमडी सिलेक्शन का रिजल्ट रविवार को आने वाला था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उप मुख्यमंत्री केशव बोले, हम अति आत्मविश्वास के कारण घोसी उपचुनाव हारे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आप नेता संजय सिंह बोले, घोसी उपचुनाव में भाजपा की हार अच्छा संदेश, अडानी वाले 2024 में हारेंगे


शनिवार की शाम को हल्की बारिश के दौरान घर से फोटोकॉपी करवाने के लिए स्कूटी से निकला था। जो कि घर से कुछ दूर सब्जी बाजार के पास है। घर से निकलने के लगभग आधा घंटे बाद एक युवक ने घर पहुंचकर मां जलदेवी को उसके बेटे के बारे में सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

होनहार बेटे की मौत पर घर में मातम पसरा, सबका रो-रो कर बुरा हाल
मृतक के भाई शोभित में बताया कि उसके भाई ने कानपुर से एमबीबीएस किया हुआ था। पिता दिनेश आर्मी से रिटायर्ड थे। बीते नवंबर को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। एक साल के अंदर दो लोगों के मरने से घर पर हड़कंप मच गया। भाई शोभित भी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed