फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MBBS-BDS admissions in KGMU will be done through Samarth portal changed admission policy has been issued

UP News: समर्थ पोर्टल से होंगे MBBS-BDS के दाखिले, केजीएमयू ने अभ्यर्थियों के लिए जारी की बदली हुई प्रवेश नीति

Mon, 04 Aug 2025 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 05:54 PM IST
सार

इस बार केजीएमयू में MBBS-BDS के दाखिले समर्थ पोर्टल से होंगे। मेडिकल यूनिवर्सिटी ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए बदली हुई प्रवेश नीति जारी कर दी है। आगे पढ़ें और जानें पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन
MBBS-BDS admissions in KGMU will be done through Samarth portal changed admission policy has been issued
MBBS Student (Demo) - फोटो : Freepik

विस्तार

राजधानी लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इस साल एमबीबीएस और बीडीएस के दाखिले समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। विश्वविद्यालय के डीन प्रो. वीरेंद्र आतम की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


सरकार की मंशा सभी दाखिलों को केंद्रीयकृत स्तर पर लाना है। इसके लिए समर्थ पोर्टल तैयार किया गया है। बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे परंपरागत पाठ्यक्रमों के दाखिले ज्यादातर विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही हो रहे हैं। अब मेडिकल के दाखिले भी समर्थ पर होने हैं। 

विज्ञापन

अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा

इसके लिए नीट काउंसलिंग के माध्यम से केजीएमयू पाने वाले अभ्यर्थियों को खुद को समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, नीट स्कोर कार्ड और परिचय पत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को स्नातक कोर्स का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश का डाटा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा

अभी तक केजीएमयू में एमबीबीएस और बीडीएस के दाखिले ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से होते थे। सरकार के निर्देश के बाद समर्थ पोर्टल पर दाखिले करने की शुरुआत की जा रही है। समर्थ पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि प्रवेश का डाटा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इससे नई नीतियों को लागू करने में मदद मिलेगी।

46,600 रुपये है फीस

केजीएमयू में एमबीबीएस-बीडीएस की फीस 46,600 रुपये है। वहीं ओबीसी-एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह फीस 37,600 रुपये निर्धारित है। यह फीस भी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी। फीस जमा करने के लिए ऑफलाइन विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed