{"_id":"66f15d169a15aab16c0f044d","slug":"mba-student-attacked-with-knife-lucknow-news-c-13-lko1027-885403-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एमबीए छात्र पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एमबीए छात्र पर चाकू से हमला
Mon, 23 Sep 2024 05:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गुडंबा में शनिवार को मामूली विवाद में दबंग ने एमबीए छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कुशीनगर के बरवारतनपुर में रहने वाले फैसल इकबाल कुर्सी रोड स्थित कैपिटल अपार्टमेंट में रहते हैं। वह इंटीग्रल विवि में एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र हैं। उनके मुताबिक शनिवार दोपहर 12 बजे वह माचिस लेने पड़ोसी अरहान के फ्लैट में गए थे। वहां किसी महिला की आवाज सुनाई दी तो फ्लैट में चले गए। तभी उन्हें अरहान ने कॉल कर गाली-गलौज शुरू कर दी और नीचे बुलाया। वह नीचे पहुंचे तो अरहान, उसका साथी राजू नाग व अनुज ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। अनुज ने चाकू से उनके सीने पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। उनके दोस्त को आता देखकर आरोपी भागने लगे और हड़बड़ी में चाकू वहीं गिर गया। इंस्पेक्टर नितीश कुमार के मुताबिक अरहान व राजू नाग को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अनुज की तलाश की जा रही है।