फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayor seeks special budget from CM for the development of flood-affected areas

Lucknow News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने सीएम से मांगा विशेष बजट

Sat, 24 Oct 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mayor seeks special budget from CM for the development of flood-affected areas
मुख्यमंत्री से मुलाकात करतीं महापौर।
लखनऊ। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य करने और स्थायी समाधान के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन

महापौर ने जोन-3, 4 और 6 के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याएं बताते हुए अलग से बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कहा कि नए नालों का निर्माण, नई सीवर लाइन बिछाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नई पेयजल लाइन बिछाने और अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए बजट की जरूरत है। महापौर ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली के साथ विकास कार्य कराना जरूरी है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल, बेहतर जल निकासी और सुचारु सीवर व्यवस्था मिल सके।
विज्ञापन

126 करोड़ का बना है प्रस्ताव
फैजुल्लागंज और पुराने शहर में आई बाढ़ से बर्बाद हुई सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा। इन पर 126 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इसको लेकर नगर निगम ने कार्ययोजना तैयार की है। इसमें सबसे अधिक करीब 98 करोड़ रुपये फैजुल्लागंज में खर्च होंगे और बाकी 28 करोड़ पुराने शहर के इलाकों में। फैजुल्लागंज के विभिन्न इलाकों की 44 सड़कें शामिल हैं। कुछ बाढ़ पंपिंग स्टेशनों को बनाने और सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed