{"_id":"6adbc112cb4157985d0711a6","slug":"mayor-seeks-special-budget-from-cm-for-the-development-of-flood-affected-areas-lucknow-news-c-13-lko1070-1979199-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने सीएम से मांगा विशेष बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने सीएम से मांगा विशेष बजट
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात करतीं महापौर।
लखनऊ। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य करने और स्थायी समाधान के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की।
महापौर ने जोन-3, 4 और 6 के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याएं बताते हुए अलग से बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कहा कि नए नालों का निर्माण, नई सीवर लाइन बिछाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नई पेयजल लाइन बिछाने और अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए बजट की जरूरत है। महापौर ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली के साथ विकास कार्य कराना जरूरी है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल, बेहतर जल निकासी और सुचारु सीवर व्यवस्था मिल सके।
126 करोड़ का बना है प्रस्ताव
फैजुल्लागंज और पुराने शहर में आई बाढ़ से बर्बाद हुई सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा। इन पर 126 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इसको लेकर नगर निगम ने कार्ययोजना तैयार की है। इसमें सबसे अधिक करीब 98 करोड़ रुपये फैजुल्लागंज में खर्च होंगे और बाकी 28 करोड़ पुराने शहर के इलाकों में। फैजुल्लागंज के विभिन्न इलाकों की 44 सड़कें शामिल हैं। कुछ बाढ़ पंपिंग स्टेशनों को बनाने और सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव भी बनाया गया है।