{"_id":"68eff9e0e391f51ddb04b270","slug":"mayor-lays-foundation-stone-for-development-works-worth-over-rs-12-crore-in-two-wards-lucknow-news-c-13-knp1050-1429317-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो वार्डों में होंगे 12 करोड़ से अधिक विकास कार्य, महापौर ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो वार्डों में होंगे 12 करोड़ से अधिक विकास कार्य, महापौर ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
विकास कार्याें का शिलान्यास करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। नगर निगम की विस्तारित सीमा में आने वाले खरगापुर सरसवां और भरवारा मल्हौर वार्ड में 12.76 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने इनका शिलान्यास किया।
महापौर ने बताया कि दोनों वार्डों में सड़क, नाली, नाला आदि के 17 कार्य कराए जाएंगे। इनके लिए बजट 15वें वित्त मद से पास किया गया है। सभी कार्य गुणवत्तापरक हों, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी भी दी गई कि यदि निर्माण में शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया, उनमें नारायण विहार में 50.52 लाख रुपये से सड़क और नाली का निर्माण, गोल्डन एन्क्लेव और अर्जुनगंज के सरस्वतीपुरम में 15 लाख रुपये से सड़क और नाली निर्माण, अवधपुरी खंड-2 और गीतापुरी कॉलोनी में 29.61 लाख रुपये से सड़क, कैलाशपुरी कॉलोनी में 96 लाख रुपये से सड़क और 2.20 करोड़ रुपये से संकटमोचन मेन गेट से शहीद पथ सर्विस रोड नाले तक आरसीसी नाले का निर्माण शामिल है। इसके अलावा कई और विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
मौके पर ठीक मिली सड़क तो नहीं किया शिलान्यास
महापौर ने बताया कि खरगापुर अवधपुरी खंड-2 में भी सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास प्रस्तावित था। मौके पर निरीक्षण के दौरान सड़क सही मिली। यह अभी चलने लायक थी, इसलिए उसका शिलान्यास नहीं किया गया। सही सड़क को बनाने का प्रस्ताव क्यों बनाया गया, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
गंदगी मिलने पर महापौर नाराज, जेडएसओ को फटकारा
विकास कार्यों के शिलान्यास के दौरान खरगापुर सरसवां वार्ड के अवधपुरी खंड दो में कई जगह भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा देखकर महापौर भड़क गईं। उन्होंने जोनल सेनेटरी अधिकारी (जेडएसओ) पंकज शुक्ला के बारे में जानकारी ली, तो वह मौके पर नहीं मिले। इसके बाद महापौर ने फोन पर जेडएसओ को जमकर फटकार लगाई और कहा, यहां इंसान रहते हैं, जानवर नहीं। इतना कूड़ा कैसे पड़ा है, तुरंत मौके पर आइए। जेडएसओ भागे-भागे आए। महापौर ने उन्हें खूब फटकारा और चेतावनी दी कि अगर वह सुधरे नहीं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। पंकज ने सफाई देते हुए कहा कि यह काम लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी का है, लेकिन उनकी सफाई काम नहीं आई।