फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayor inaugurates cooling points to provide relief from heatwave

Lucknow News: लू से राहत के लिए बनाए गए कूलिंग पॅाइंट, महापौर ने किया उद्घाटन

Tue, 28 Apr 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mayor inaugurates cooling points to provide relief from heatwave
कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।
लखनऊ। शहर में बढ़ती गर्मी और लू से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने नई पहल की है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को 1090 चौराहे और लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय पर कूलिंग पॉइंट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इन कूलिंग पॉइंट का उद्देश्य राहगीरों, कामकाजी लोगों और जरूरतमंदों को तेज गर्मी से राहत देना है। यहां बेड, सोफा, कुर्सी, पंखा और कूलर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मटके का ठंडा पानी और खाने के लिए गुड़ भी रखा गया है। महापौर ने बताया कि नगर निगम शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इसी प्रकार के और भी कूलिंग पॉइंट बना रहा है। इनमें पॉलीटेक्निक चौराहा, पत्रकारपुरम चौराहा, जीएसटी भवन, जीपीओ विधानसभा मार्ग और भार्गव पेट्रोल पंप सड़क शामिल हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त और डॉ. अरविंद कुमार राव उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर निगम ने शहर के विभिन्न जोनों में संचालित 24 रैनबसेरों को भी गर्मी से राहत देने योग्य बनाया है। इन रैनबसेरों में अब स्वच्छ और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। शहरवासी दोपहर की तपती धूप में यहां आराम कर सकते हैं। जलकल विभाग के सहयोग से लखनऊ शहर के 150 से अधिक स्थानों पर शीतल जल के केंद्र भी लगाए गए हैं।

कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।

कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।

कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।

कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।

कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।

कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।

कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।

कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।

कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।

कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।

कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।

कूलिंग पॅाइंट का शुभारंभ करतीं महापौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed