फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayor candidate prema said, we will work to reduce pollution and encroachment

कांग्रेस की मेयर कैंडीडेट प्रेमा का भाजपा पर निशाना, बोलीं- 22 साल में पानी तक न दे सकी

Tue, 21 Nov 2017 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Nov 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
mayor candidate prema said, we will work to reduce pollution and encroachment
कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी प्रेमा अवस्थी। - फोटो : amar ujala

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी से महापौर पद की प्रत्याशी प्रेमा अवस्थी ने सोमवार को कहा कि लखनऊ में 22 सालों से बीजेपी के मेयर हैं लेकिन पेयजल समस्या दूर नहीं हो सकी। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से शहरवासी बीमार हो रहे हैं। अतिक्रमण हटवाने को अधिकारी संजीदा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं को दूर करना ही हमारी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लखनऊ की पेयजल समस्या दूर करने को पांच वाटर वर्क्स बनाने की घोषणा की थी लेकिन उसके बाद की सरकारों में महापौर ने पेयजल समस्या को नजरअंदाज किया जिससे एक वाटर वर्क्स ही बन पाया।
विज्ञापन

 
प्रेमा ने कहा कि अब शहर की आबादी के लिहाज से आठ वाटर वर्क्स की जरूरत है। उन्होंने कहा, शहर का भूमिगत जलस्तर काफी नीचे पहुंच गया है। कहा, 22 सालों में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। शहर की सड़कें दुरुस्त नहीं हैं, सीवर का पानी रोड पर बहता मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। कहा कि मलिन बस्ती हो या मोहल्लों की सड़कें, नालियों की सफाई व्यवस्था बेहद दयनीय है। स्वच्छ शहरों की सूची में लखनऊ काफी पीछे छूट गया है। लखनऊ की आबोहवा जहरीली बन चुकी है।

परिवहन व्यवस्‍था मजबूत करना हमारी प्राथमिकता

mayor candidate prema said, we will work to reduce pollution and encroachment

उन्होंने कहा कि शहर को प्रदूषण मुक्त करने को सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। जब लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे तो शहर को प्रदूषण से निजात मिलेगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से अतिक्रमण और जाम की समस्या बनी रहती है।

फेरी नीति का शत-प्रतिशत पालन कर पटरी दुकानदारों के लिए स्थायी व्यवस्था कर इससे निजात मिल सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता में यातायात प्रबंधन और शहर को अतिक्रमण मुक्त करना है। नगर निगम की करोड़ों की अचल संपत्तियों पर कब्जे हो चुके है। इन पर योजनाबद्ध विकास कर निगम को आर्थिक तंगी से उबारा जा सकता है।

पार्टी में नहीं है कोई नाराजगी 
मेयर प्रत्याशी और कई वार्डों में टिकट बंटवारे को लेकर फैली नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जो लोग नाराज थे वो भी हमारे साथ है। मेयर प्रत्याशी के बदलने के सवाल पर वहां मौजूद अनुसुइया शर्मा ने कहा कि मै बागी नहीं हूं बल्कि मैंने खुद नामांकन वापस लिया था। पार्टी पदाधिकारियों ने नगर निगम चुनाव में कम से कम 42 सीटें जीतने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed