{"_id":"689117a4e6af4f3ff2017955","slug":"mayor-and-municipal-commissioner-took-charge-amidst-the-rain-lucknow-news-c-13-knp1002-1324804-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बारिश के बीच मेयर और नगर आयुक्त ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बारिश के बीच मेयर और नगर आयुक्त ने संभाली कमान
विज्ञापन
जलभराव का निरीक्षण करतीं मेयर और नगर आयुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को दिन भर हुई बारिश के बीच महापौर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण किया।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने पुरनिया चौराहा, विक्रांत खंड, सपना स्वीट्स चौराहा, राजभवन चौराहे का निरीक्षण किया और जलभराव व सफाई की व्यवस्था देखी। महापौर ने नगर आयुक्त गौरव कुमार व अन्य अफसरों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सपना स्वीट्स चौराहे के पास नगर आयुक्त ने पंपिंग की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। इसके बाद वह जोन-1 की घसियारी मंडी पंपिंग स्टेशन पहुंचे। राजकीय संप्रेक्षण गृह, पिंक सिटी बुद्धेश्वर के बाहर जलभराव की सूचना पर पानी की निकासी करवाई।
विधानसभा क्षेत्र के आसपास के इलाकों का अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने निरीक्षण किया। जोन-6 में जोनल अधिकारी मनोज यादव, जोन-8 में जोनल अधिकारी अजीत राय ने क्षेत्र का भ्रमण कर जलनिकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया।
शहरवासियों से की अपील
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहरवासियों से अपील की है कि बिना जरूरत घर से न निकलें। बिजली के खंभों, प्रकाश पोलों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। जरूरत पर कंट्रोल रूम नंबर 1533 पर फोन करें।