फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayer says to her officers, stop to take commission

जब महापौर ने अपने ही नगर निगम अफसरों से कहा, बंद करें कमीशनबाजी

Tue, 19 Mar 2019 01:32 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Tue, 19 Mar 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
mayer says to her officers, stop to take commission
लखनऊ - फोटो : self
 घटिया निर्माण के पीछे मोटी कमीशनबाजी की वजह का मामला सामने आने के बाद महापौर संयुक्ता भाटिया ने सोमवार को नगर निगम अफसरों को तलब कर कड़ी नाराजगी जताई। महापौर ने कहा कि यह खेल बंद होना चाहिए। इंजीनियर मौकेपर जाकर खुद निरीक्षण नहीं करता है। क्या जिम्मेदारी सिर्फ ठेकेदार की है। अगर ऐसा है तो  इंजीनियरों पर कार्रवाई क्यों न की जाए। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर उन्होंने नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट भेजने और एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि घटिया निर्माण को रोकने के लिए मुख्य अभियंता की अगुवाई में एक समिति भी बनेगी। घटिया निर्माण और कमीशनबाजी का मामला अमर उजाला ने सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद महापौर ने नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर अफसरों को तलब किया और नाराजगी जताई। महापौर ने नगर आयुक्त से साफ कहा कि घटिया निर्माण के लिए जितने ठेकेदार जिम्मेदार हैं, उतने ही इंजीनियर भी। यदि वह सही से निगरानी और निरीक्षण का काम शुरू होने से करें तो यह नौबत हीन आए।
विज्ञापन

यदि ठेकेदार खराब काम करता है तो उसे उसी समय ठीक कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कों की जांच के लिए मुख्य अभियंता की अगुवाई में संबंधित जोन के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता की एक समिति बनाई जाए। जो काम शुरू होने से पहले ही मौके की जांच करे। अवर अभियंता निर्माण सामग्री की लगातार जांच करें। यदि कोई कमी हो तो उसे सही कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटिया काम पर इंजीनियरों की भी जिम्मेदारी हो तय
महापौर ने कहा कि यदि समिति की निगरानी केबाद भी कहीं घटिया निर्माण का मामला सामने आए तो ठेकेदार के साथ ही समिति में शामिल सभी इंजीनियरों पर भी उसी अनुपात में कार्रवाई की जाए। महापौर ने कहा कि हमारा काम गुणवत्तायुक्त कार्य कराना है, काम रोकना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed