फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati verbal attack on mulaym singh on her birthday

मायावती ने अगड़ों को भी आरक्षण की वकालत की

Fri, 15 Jan 2016 05:27 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
mayawati verbal attack on mulaym singh on her birthday
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। एक और उन्होंने सैफई महोत्सव में उड़ाए गए धन पर सपा की आलोचना की दूसरी ओर नरेंद्र मोदी पर अभी तक काला धन वापस न लाने पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन


मायावती ने कहा, सैफई महोत्सव में बेदर्दी से सरकारी धन उड़ाया गया। मुलायम ने अपने जन्मदिन पर भी धन बर्बाद किया। उन्होंने कहा, सपा लोहिया के समाजवाद के विपरीत काम कर रही है। सपा और लोहिया के समाजवाद में जमीन आसमान का फर्क है। लोहिया होते तो मुलायम सिंह को सपा से निकाल देते।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा, नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग से वादे किए थे उनका एक भी वादा पूरा होता नहीं दिख रहा। उन्होंने काला धन वापस लाने की बात कही थी, अभी तक खाते में 20-25 लाख रुपये नहीं आए। कहा कि मोदी ने पेट्रोल और डीजल के दाम भी नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने अगड़ों को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात कही साथ ही ये कहा कि दलितों को निजी क्षेत्र में आरक्षण मिलना चाहिए।

वक्त आने पर द‌िया जाएगा जवाब

mayawati verbal attack on mulaym singh on her birthday
बसपा प्रमुख का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का फैसला ल‌िया गया है। मायावती ने ये भी कहा, हम जनकल्याण दिवस के रूप में जन्मदिन मनाते हैं जबक‌ि सपा धन की बर्बादी करती है। उन्होंने कहा, दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा हो रही है। जनता को सपा से सावधान रहना होगा। दलितों के साथ भेदभाव हो रहा है। प्रदेश की जनता सपा से सावधान रहे। सही वक्त आने पर जवाब द‌िया जाएगा।

मायावती के जन्मद‌िन पर सभी 75 जिलों में बसपा प्रमुख के जन्मदिन पर समारोह आयोजित क‌िए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्ल्यू बुक के ग्यारवें संस्करण का व‌िमोचन भी क‌िया। कहा, ब्ल्यू बुक मेरे संघर्ष की कहानी है। ब्ल्यू बुक में साल भर के पार्टी के उतार-चढ़ाव की जानकारी है। अपने जन्मद‌िन पर मायावती ने चुनावी एजेंडा तय ‌‌क‌िए। उन्होंने कहा क‌ि बीएसपी कार्यकर्ता जीत का संकल्प लें यही मायावती को तोहफा होगा।

माया आज भी व‌िप‌िक्षयों को बख्शने के मूड में नहीं थीं, उन्होंने कहा, बीजेपी का ब‌िहार और द‌िल्ली वाला हाल होगा और सपा को बीएसपी उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed