फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati tweets Yogi government should focus on bad conditions of roads.

यूपी: मायावती बोलीं- सड़कों की खस्ताहाली पर ध्यान दे योगी सरकार, आम जनजीवन है बेहाल

Wed, 15 Sep 2021 10:13 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Sep 2021 10:13 AM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की खराब सड़कों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि यह लोगों के बुनियादी विकास से जुड़ी हैं। इनके सुधार पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Mayawati tweets Yogi government should focus on bad conditions of roads.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि योगी सरकार को प्रदेश की खराब सड़कों के रखरखाव पर पूरा ध्यान देना चाहिए। सड़कों पर गड्ढे होने से दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। जो कि दुखद है। उन्होंने कहा कि सड़कें लोगों की बुनियादी जरूरत व विकास से जुड़ी हैं। इन पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि यूपी में कानून व स्वास्थ्य व्यवस्था की तरह ही यहां की सड़कों की भी दुर्दशा व खस्ताहाली से आम जनजीवन काफी बेहाल है और गड्डों में पानी भर जाने से सड़क हादसों व इसमें होने वाली दर्दनाक मौतों की खबरों से अखबार भरे पड़े हैं। यह अति-दुःखद व सरकार की विफलता का जीता-जागता प्रमाण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़कें लोगों की बुनियादी जरूरत व विकास से विशेषतः जुड़ी हुई हैं तथा इनके बारे में भी सरकार चाहे जितने भी नारे व दावे कर ले लेकिन यूपी के सड़कों की हालत फिर से इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सड़कों में गड्डा है या गड्डे में सड़क। सरकार ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन






बता दें कि बीते दिनों खराब सड़कों के कारण हादसे होने और मौत होने की कई खबरें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed