गाजियाबाद में पत्रकार की गोली मारकर हत्या पर मायावती बोलीं- यूपी में जंगलराज, क्राइम वायरस हावी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की गोली मारकर हत्या किए जाने पर बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरे यूपी में हत्या व महिला असुरक्षा सहित जिस तरह से हर प्रकार के गंभीर अपराधों की बाढ़ आई है उससे स्पष्ट है कि यूपी में कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना वायरस से ज्यादा अपराधियों का क्राइम वायरस हावी है। जनता त्रस्त है। सरकार इस ओर ध्यान दे।
पूरे यूपी में हत्या व महिला असुरक्षा सहित जिस तरह से हर प्रकार के गंभीर अपराधों की बाढ़ लगातार जारी है उससे स्पष्ट है कि यूपी में कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है अर्थात् यूपी में कोरोना वायरस से ज्यादा अपराधियों का क्राइम वायरस हावी है। जनता त्रस्त है। सरकार इस ओर ध्यान दे।
— Mayawati (@Mayawati) July 22, 2020विज्ञापन
वहीं, दो अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में यूपी के जंगलराज में, गाजियाबाद में अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ करने के विरोध में, पत्रकार विक्रम जोशी को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। जिनकी मृत्यु हो जाने पर दुःखी परिवार के प्रति बसपा गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है।
उन्होंने यह भी कहा कि बसपा की मांग है कि यूपी सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को जो कुछ भी मदद करने की बात कही गई है तो उसे सरकार समय से दे और इसके लिए पीड़ित परिवार को अधिकारियों के चक्कर न काटने पड़े तो यह बेहतर होगा।
2. साथ ही, बी.एस.पी. की यह भी माँग है कि यू.पी सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को आज जो कुछ भी मदद करने की बात कही गई है तो उसे सरकार समय से भी दे और इसके लिए पीड़ित परिवार को अधिकारियों के चक्कर न काटने पड़े तो यह बेहतर होगा। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) July 22, 2020