{"_id":"6350e009adc20f318a1c683c","slug":"mayawati-tweets-on-mallikarjun-kharge-being-the-president-of-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने पर मायावती बोलीं- कांग्रेस बुरे वक्त में दलितों को बलि का बकरा बनाती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने पर मायावती बोलीं- कांग्रेस बुरे वक्त में दलितों को बलि का बकरा बनाती है
Thu, 20 Oct 2022 11:13 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:13 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा ही दलितों को अपने मुश्किल वक्त मे बलि का बकरा बनाती है। अच्छे वक्त में हमेशा ही तिरस्कार करती है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती व मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि कांग्रेस अपने बुरे समय में ही दलितों को आगे करती है और उन्हें बलि का बकरा बनाती है। यह उनका छलावा है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर व इनके समाज की हमेशा उपेक्षा व तिरस्कार किया। इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लंबे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है। क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम?
विज्ञापन
2. अर्थात् कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लम्बे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है। क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम?
— Mayawati (@Mayawati) October 20, 2022
मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। यह छठी बार है जब कांग्रेस को कोई निर्वाचित अध्यक्ष मिला है।