{"_id":"6459dfac83d4f2207b01caad","slug":"mayawati-tweets-for-the-second-phase-of-voting-in-up-nikay-chunav-2023-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: मायावती ने की वोट करने की अपील, कहा- महंगाई, बेरोजगारी से मुक्ति पाने के लिए मतदान जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: मायावती ने की वोट करने की अपील, कहा- महंगाई, बेरोजगारी से मुक्ति पाने के लिए मतदान जरूरी
Tue, 09 May 2023 11:22 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 May 2023 11:22 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर जनता से निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जोश के साथ वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वोट करना जनविरोधी सरकार को सबक सिखाने का सर्वोत्तम लोकतांत्रिक अधिकार है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी निकाय चुनाव के लिए 11 मई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में जनता से ज्यादा जोश व लगन के साथ वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वोट करना जनविरोधी सरकारों को सबक सिखाने का सही तरीका है। उन्होंने कहा कि महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से मुक्ति पाने के लिए मतदान में भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने जनता से बसपा को वोट करने की अपील की है।
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व विचलित करती अन्य जन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए चुनाव में लोगों की भरपूर भागीदारी बहुत जरूरी है। अतः 11 मई को दूसरे चरण के यूपी निकाय चुनाव में लोगों से ज्यादा जोश एवं लगन के साथ वोट करने की अपील है।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि जनविरोधी पार्टी व सरकारों को सही सबक सिखाने का जनता के पास वोट का सर्वोत्तम लोकतांत्रिक अधिकार है जिसका इस्तेमाल देश के लोग चुनाव में अक्सर करते हैं। यूपी निकाय चुनाव में भी वोट का सही इस्तेमाल करके बसपा को जिताएं तथा सरकार को अनुशासित व जिम्मेदार होने के लिए बाध्य करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'द केरल स्टोरी' यूपी में टैक्स फ्री, 12 मई को पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखेंगे सीएम योगी
ये भी पढ़ें - आखिरी सांस तक बेटे का गला कसता रहा विनोद, बेटी बोली- भाई हाथ-पैर चला रहा था... पर पापा ने छोड़ा नहीं
यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 मई को मतदान होगा। मंगलवार को प्रचार का अंतिम दिन है।

1. बढ़ती महंगाई, ग़रीबी, बेरोज़गारी व विचलित करती अन्य जन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए चुनाव में लोगों की भरपूर भागीदारी बहुत जरूरी। अतः 11 मई को दूसरेे चरण के यूपी निकाय चुनाव में लोगों से ज्यादा जोश एवं लगन के साथ वोट करने की अपील।
— Mayawati (@Mayawati) May 9, 2023
2. जनविरोधी पार्टी व सरकारों को सही सबक सिखाने का जनता के पास वोट का सर्वोत्तम लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसका इस्तेमाल देश के लोग चुनाव में अक्सर करते हैं। यूपी निकाय चुनाव में भी वोट का सही इस्तेमाल करके बीएसपी को जिताएं तथा सरकार को अनुशासित व जिम्मेदार होने के लिए बाध्य करें।
— Mayawati (@Mayawati) May 9, 2023
यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 मई को मतदान होगा। मंगलवार को प्रचार का अंतिम दिन है।