{"_id":"605c0cf38ebc3e5912314206","slug":"mayawati-tweets-against-up-govt-on-woman-safety-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार पर मायावती ने साधा निशाना, बोलीं- महिलाओं की असुरक्षा चिंता का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार पर मायावती ने साधा निशाना, बोलीं- महिलाओं की असुरक्षा चिंता का विषय
Thu, 25 Mar 2021 09:41 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 25 Mar 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला है।
विज्ञापन
उन्होंने गुरुवार सुबह ट्वीट किया कि यूपी में खासकर महिलाओं की असुरक्षा से संबंधित जघन्य अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जो अति-दुःखद व चिंता की बात है। पीलीभीत व गोंडा में महिला असुरक्षा, एटा में पुलिस बर्बरता व झांसी में केरल की ननों को ट्रेन से उतार देने आदि की घटनाएं शर्मनाक व अति-निंदनीय हैं। सरकार ध्यान दे।
विज्ञापन