{"_id":"69f4279d1a09633f8a0f3b0f","slug":"mayawati-termed-outsourcing-threat-to-employment-stating-that-it-having-adverse-impact-on-lives-of-workers-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दिवस: मायावती ने आउटसोर्सिंग को बताया रोजगार पर खतरा, बोलीं- मजदूरों के जीवन पर पड़ रहा बुरा प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दिवस: मायावती ने आउटसोर्सिंग को बताया रोजगार पर खतरा, बोलीं- मजदूरों के जीवन पर पड़ रहा बुरा प्रभाव
Fri, 01 May 2026 09:40 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 01 May 2026 09:40 AM IST
सार
मजदूर दिवस पर मायावती ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए आउटसोर्सिंग को रोजगार पर खतरा बताया। कहा कि इससे मजदूरों और उनके परिवार के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने श्रमिक समाज को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देशभर में महिला और पुरुष मजदूरों व श्रमिक समाज की हालत में कोई अपेक्षित सुधार अब तक देखने को नहीं मिला है। ऐसे में ’मजदूर दिवस’ के महत्व को आज भी नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि देश निर्माण में मजदूरों एवं मेहनतकश समाज के लोगों के योगदान को देखते हुए बाबा साहेब ने इन सबके लिए खुश व खुशहाल जीवन की गारंटी सुनिश्चित करने का प्रयास किया था। लेकिन, आउटसोर्सिंग, दैनिक वेतन भोगी तथा हायर एंड फायर की प्रथा से इन सबके सामने रोजगार अनिश्चितताओं का दौर है। इससे उनके परिवार को पालन-पोषण ही नहीं, बल्कि उसकी शिक्षा-दीक्षा, स्वास्थ्य आदि पर भी बुरा प्रभाव पड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विकास की चाह में मजदूरों का भविष्य ही नहीं, बल्कि उनके परिवार का जीवन भी दांव पर लगा है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण न मिल पाना भी चिंता का विषय है। मायावती ने मांग की कि देश के विकास में मजदूर वर्ग की उचित भागीदारी सुनिश्चित हो। बसपा का संघर्ष ऐसे मेहनतकश बहुजनों के हक के लिए ही समर्पित है, और रहेगा।
विज्ञापन