{"_id":"57278d184f1c1bfa525cdac9","slug":"mayawati-targets-pm-modi-and-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीएम मोदी का खुद को मजदूर कहना मजदूरों का मजाक उड़ाने जैसा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पीएम मोदी का खुद को मजदूर कहना मजदूरों का मजाक उड़ाने जैसा'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि मई दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सपा सरकार ने गरीबों और मजदूरों के हित में केवल बनावटी व लुभावनी बातें ही कही हैं।
विज्ञापन
आसमान छूती महंगाई के दौर में दैनिक न्यूनतम मजदूरी न बढ़ाना मजदूरों के साथ अन्याय है। बसपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा है कि पीएम ने बलिया में उज्जवला योजना का शुभारंभ करते हुए खुद को श्रमिक नंबर वन बताया।
विज्ञापन
यह झुलसाती गर्मी में भूख व प्यास से निढाल मजदूरों का मजाक उड़ाने से कम नहीं है।
इससे पहले कांग्रेस नेता भी खुद को जनसेवक व मुख्य सेवक कहकर जनता को बरगलाते रहे हैं।
अगर मई दिवस पर श्रमिकों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी बढ़ा दी जाती तो उनके लिए यह दिन जरूर सार्थक हो जाता।